Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

राम नाम अति मीठा है कोई गा के देख ले भजन लिरिक्स

भक्ति रस में डूबा हृदय जब राम नाम का गुणगान करता है, तो स्वयं प्रभु भी उस भक्त की ओर खिंचे चले आते हैं। राम नाम अति मीठा है कोई गा के देख ले भजन एक सीधा निमंत्रण है जो भी प्रभु श्रीराम के नाम का रसपान करेगा, वो अवश्य आनंदित होगा। यह भजन हमें याद दिलाता है कि प्रभु का नाम लेना मात्र भी जीवन को मधुर बना देता है।

Ram Nam Ati Meetha Hai Koi Gaa Ke Dekh Le

राम नाम अति मीठा है,
कोई गा के देख ले
आ जाते है राम,
कोई बुला के देख ले
राम नाम अतिं मीठा है,
कोई गा के देख ले
आ जाते है राम,
कोई बुला के देख ले।।

जिस घर में अंधकार,
वहां मेहमान कहाँ से आए
जिस मन में अभिमान,
वहां भगवान कहाँ से आए
अपने मन मंदिर में,
ज्योत जला के देख ले
आ जाते है राम,
कोई बुला के देख ले
राम नाम अतिं मीठा है,
कोई गा के देख ले
आ जाते है राम,
कोई बुला के देख ले।।

आधे नाम पे आ जाते,
हो कोई बुलाने वाला
बिक जाते हैं राम कोई,
हो मोल चुकाने वाला
कोई शबरी झूठे बेर,
खिला के देख ले
आ जाते है राम,
कोई बुला के देख ले
राम नाम अतिं मीठा है,
कोई गा के देख ले
आ जाते है राम,
कोई बुला के देख ले।।

मन भगवान का मंदिर है,
यहाँ मैल ना आने देना
हीरा जन्म अनमोल मिला है,
इसे व्यर्थ गवा ना देना।
शीश झुके और प्रभु मिले,
झुका के देख ले
आ जाते है राम,
कोई बुला के देख ले
राम नाम अतिं मीठा है,
कोई गा के देख ले
आ जाते है राम,
कोई बुला के देख ले।।

राम नाम अति मीठा है,
कोई गा के देख ले
आ जाते है राम,
कोई बुला के देख ले
राम नाम अतिं मीठा है,
कोई गा के देख ले
आ जाते है राम,
कोई बुला के देख ले।।

राम नाम अति मीठा है कोई गा के देख ले भजन हमें प्रेरणा देता है कि जीवन की हर परिस्थिति में राम नाम का संकीर्तन ही सबसे बड़ा सहारा है। आइए, इस मधुर अनुभव को और गहराई से समझने के लिए राम नाम अलबेला भजो रे मन, राम नाम ना गाया तूने बस माया ही जोड़ी, राम नाम बोलो मन हरे राम बोलो रे और निशदिन जपूँ तेरा नाम हे मेरे राम जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और प्रभु श्रीराम के चरणों में मन लगाएं।

Leave a comment