Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

राम नाम बोलो मन हरे राम बोलो रे भजन लिरिक्स

राम नाम बोलो मन हरे राम बोलो रे एक अत्यंत सजीव और प्रेरक भजन है, जो हमारे जीवन की सबसे सरल लेकिन सबसे प्रभावशाली साधना की ओर संकेत करता है श्रीराम के नाम का जाप। जब हृदय व्यथित हो, जब मन भटके, तब केवल राम नाम की पुकार ही जीवन की नौका को पार करती है। यह भजन हमें याद दिलाता है कि चाहे सुख हो या दुख, हर परिस्थिति में श्रीराम का नाम ही हमें मानसिक शांति प्रदान करता है।

Ram Naam Bolo man Hare Ram Bolo Re

राम नाम बोलो मन हरे राम बोलो रे,
राम राम बोलो मन हरे राम बोलो रे
प्रेम से बोलो मन भाव बोलो रे
प्रेम से बोलो मन भाव बोलो रे,
राम राम बोलो मन हरे राम बोलो रे।।

बीत रहे दिन भजन बिना रे,
बीत रहे दिन भजन बिना रे,
भजन बिना यहाँ जीना मना रे
भजन बिना यहाँ जीना मना रे,
राम राम बोलो मन हरे राम बोलो रे।।

जीवन की पतवार यही है,
जीवन की पतवार यही है,
राम बिना आधार नही है
राम बिना आधार नही है,
राम राम बोलो मन हरे राम बोलो रे।।

भव सागर तो उंडा घना रे,
भव सागर तो उंडा घना रे,
पार उतर गए संत जना रे
पार उतर गए संत जना रे,
राम राम बोलो मन हरे राम बोलो रे।।

मात पिता की सेवा करो रे,
मात पिता की सेवा करो रे,
सेवा करोगे तो मेवा मिले रे
सेवा करोगे तो मेवा मिले रे,
प्रेम से बोलो मन भाव बोलो रे,
राम राम बोलो मन हरे राम बोलो रे।।

आते जाते बोलो मन हरे राम बोलो रे,
आते जाते बोलो मन हरे राम बोलो रे,
खाते पीते बोलो मन हरे राम बोलो रे
खाते पीते बोलो मन हरे राम बोलो रे,
प्रेम से बोलो मन भाव बोलो रे,
राम राम बोलो मन हरे राम बोलो रे।।

राम नाम बोलो मन हरे राम बोलो रे,
राम राम बोलो मन हरे राम बोलो रे,
प्रेम से बोलो मन भाव बोलो रे
प्रेम से बोलो मन भाव बोलो रे,
राम राम बोलो मन हरे राम बोलो रे।।

राम नाम का उच्चारण न केवल हमारे मन को शुद्ध करता है, बल्कि हमारे जीवन की सारी नकारात्मकता को हर लेता है। राम नाम बोलो मन हरे राम बोलो रे जैसा भजन हमारे अंतरमन को ईश्वर से जोड़ता है। ऐसे ही और आध्यात्मिक अनुभवों के लिए पढ़ें निशदिन जपूँ तेरा नाम हे मेरे राम, राम के भजन बिना लग है ना पार, राम नाम का जादू दुनिया पे छा रहा है और राम नाम ना गाया तूने बस माया ही जोड़ी। श्रीराम नाम का जाप करें, और जीवन को भगवत्ता से भर दें। जय श्रीराम!

Leave a comment