Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

राम नाम ही सत्य है केवल राम का गुणगान करो लिरिक्स

राम नाम ही सत्य है केवल राम का गुणगान करो यह भजन श्रीराम के दिव्य नाम और गुणों की महिमा का उद्घाटन करता है। इस भजन के माध्यम से भक्तों को यह संदेश दिया जाता है कि राम का नाम ही सबसे सच्चा और अटल सत्य है। जीवन की कठिनाइयों से उबरने के लिए और आत्मा की शांति पाने के लिए हमें राम के नाम का उच्चारण और उनके गुणों का गुणगान करना चाहिए। जब हम राम के नाम में विश्वास और प्रेम रखते हैं, तब सभी समस्याएँ सुलझ जाती हैं और हमारा जीवन सार्थक बन जाता है। पढ़ें और श्रीराम के नाम में बसा सत्य पहचानें।

Ram Naam Hi Satya Hai Kewal Ram Ka Gungan Karo

राम नाम ही सत्य है केवल,
राम का गुणगान करो,
भूल के इस झूठे जग को इक
पल तो राम का ध्यान धरो,
राम नाम हीं सत्य हैं केवल,
राम का गुणगान करो।।

जितना चमका ना है चमका,
तन मिट्टी ही होना है,
कुछ चन्दन की लकड़ी आखिर,
बस तेरा ही बिछोना है
हाड़ मांस की काया है ये,
इस पर ना अभिमान करो
राम नाम हीं सत्य हैं केवल,
राम का गुणगान करो।।

मृगतृष्णा की तरह पगले,
किसकी खोज में भटक रहा,
क्षण भंगुर जीवन है तेरा
किसमे मन ये अटक रहा,
रह जाएगा धरा यहीं पर
काम क्रोध ना मान करो,
राम नाम हीं सत्य हैं केवल,
राम का गुणगान करो।।

राम नाम ही साथ चलेगा,
जब तू मरघट जाएगा,
इस दुनिया का हर एक प्यारा
दूर खड़ा रह जाएगा,
केवल इतना सत्य है ‘शर्मा’,
सत्य से ना अनजान बनो
राम नाम हीं सत्य हैं केवल,
राम का गुणगान करो।।

राम नाम ही सत्य है केवल,
राम का गुणगान करो
भूल के इस झूठे जग को इक,
पल तो राम का ध्यान धरो
राम नाम हीं सत्य हैं केवल,
राम का गुणगान करो।।

राम के नाम में सत्य है, और यह जीवन की हर कठिनाई को दूर करने में सहायक है। इस भजन को पढ़ें और राम के नाम का जप करें, जिससे आपके जीवन में सुख और शांति आए। श्रीराम की महिमा का गुणगान करते हुए, राम सिया राम से नयनाभिरामा और राम नाम का प्याला प्यारे पि ले सुबहो शाम जैसे भजनों को भी पढ़ें और भगवान राम के आशीर्वाद का अनुभव करें। जय श्रीराम!

Leave a comment