Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार उदासी मन काहे को करे भजन लिरिक्स

यह भजन भगवान श्री राम के अनंत साहस और कृपा को दर्शाता है। जब व्यक्ति जीवन की कठिनाइयों और दुखों से घिरा होता है, तो उसे यह याद रखना चाहिए कि भगवान श्री राम अपने भक्तों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। भजन में कहा गया है कि भगवान श्री राम के आशीर्वाद से कोई भी संकट स्थायी नहीं होता, और वे हर भक्त का बेड़ा पार करते हैं। श्री राम का नाम ही हमारे जीवन में सुख और शांति ला सकता है।

Tera Ramji Karenge Beda Paar, Udasi man Kahe Ko Kare

दोहा –
राम नाम सोही जानिए,
जो रमता सकल जहान,
घट-घट में जो रम रहा,
उसको राम पहचान।

तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार,
उदासी मन काहे को करे,
काहे को डरे रे, काहे को डरे,
काहे को डरे रे, काहे को डरे,
तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे।।

नैया तेरी राम हवाले,
लहर लहर हरि आप संभाले,
नैया तेरी राम हवाले,
लहर लहर हरि आप संभाले,
हरि आप ही उठावें तेरा भार,
उदासी मन काहे को करे,
तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे।।

काबू में मझधार उसी के,
हाथों में पतवार उसी के,
तेरी हार भी नहीं है तेरी हार,
उदासी मन काहे को करे,
तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे।।

सहज किनारा मिल जाएगा,
परम सहारा मिल जाएगा,
डोरी सौप के तो देख एक बार,
उदासी मन काहे को करे,
तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे।।

तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे,
काहे को डरे रे, काहे को डरे,
काहे को डरे रे, काहे को डरे,
तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे।।

भगवान श्री राम की कृपा पर विश्वास रखने से जीवन के हर संघर्ष से उबरना संभव होता है। इस भजन से यह संदेश मिलता है कि राम जी की भक्ति ही हमें जीवन के कठिन रास्तों से उबारती है। तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार जैसे भजन हमें जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देते हैं। श्री राम की भक्ति से जुड़कर हम न केवल अपने दुखों से छुटकारा पा सकते हैं, बल्कि उनके साथ हमारे जीवन में शांति और समृद्धि भी आ सकती है। और भी राम भजनों जैसे राम नाम की लूट मची है और राम के नाम से कोई भी विघ्न नहीं रहता को भी सुनें, जो हमें भगवान श्री राम की शक्ति और कृपा को और अधिक महसूस कराते हैं।

Leave a comment