Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

हम राम जी वाले है सियाराम वाले है भजन लिरिक्स

हम राम जी वाले हैं, सियाराम वाले हैं भजन श्री राम के अनंत प्रेम और भक्ति को व्यक्त करता है। इस भजन में भगवान श्री राम की महिमा और उनके भक्तों की निष्ठा का सुंदर चित्रण किया गया है। यह भजन हमें अपने जीवन में राम के आशीर्वाद को प्राप्त करने और उनके चरणों में समर्पित होने की प्रेरणा देता है। राम के नाम का स्मरण करते हुए यह भजन हमें उनके साथ हर मुश्किल का सामना करने और जीवन में सुख-शांति प्राप्त करने का विश्वास दिलाता है।

Hum Ram Ji Wale Hai Siyaram Wale Hai

सुनलो दुनिया वालो,
सीना ठोक के कहने वाले है,
हम राम जी वाले है,
सियाराम वाले है,
हम राम जी वालें हैं,
सियाराम वाले है।।

पत्थर सारे कट ही चुके है,
मंदिर भी बन जाएगा,
राम भूमि पे राम राज का,
राम ध्वजा फहराएगा,
लहराने वाले है,
भगवा लहराने वालें है,
हम राम जी वालें हैं,
सियाराम वाले है,
हम राम जी वालें हैं,
सियाराम वाले है।।

कार सेवको का सपना,
अब पूरा होने वाला है,
सदियों की मेहनत का फल,
अब जाकर मिलने वाला है,
बनवाने वाले है,
मंदिर बनवाने वाले है,
हम राम जी वालें हैं,
सियाराम वाले है,
हम राम जी वालें हैं,
सियाराम वाले है।।

जो राम नहीं बोला करते,
क्या रखा उनके जीने में,
‘लक्की’ तो बजरंगी है,
श्री राम मिलेंगे सीने में,
हम गाने वाले है,
राम धून गाने वाले है,
हम राम जी वालें हैं,
सियाराम वाले है,
हम राम जी वालें हैं,
सियाराम वाले है।।

सुनलो दुनिया वालो,
सीना ठोक के कहने वाले है,
हम राम जी वाले है,
सियाराम वाले है,
हम राम जी वालें हैं,
सियाराम वाले है।।

जब हम राम जी की भक्ति में लीन होते हैं, तो जीवन में हर चुनौती सरल और शुभ हो जाती है। हम राम जी वाले हैं, सियाराम वाले हैं जैसे भजन के साथ, हम राम के नाम में शक्ति और शांति पाते हैं। साथ ही, राम रघुकुल नायक, राम के बिना कोई काम नहीं, और राम के गुण गाओ, जैसे भजनों से हम अपनी भक्ति को और भी प्रगाढ़ कर सकते हैं। भगवान श्री राम के भजनों से जीवन में प्रेम, सुख और शांति का संचार होता है।

Leave a comment