Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जन मानस में गूंज रहा है जय श्री राम जय श्री राम भजन लिरिक्स

जन मानस में गूंज रहा है जय श्री राम जय श्री राम भजन भगवान श्री राम के प्रति भक्तों की अटूट श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। यह भजन उन महान क्षणों को याद करता है, जब श्री राम का नाम हर जुबां पर था और हर दिल में बस गया था। यह भजन हमें अपने जीवन में श्री राम के आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित करता है। आइए, हम इस भजन के साथ राम की भक्ति में लीन हो जाएं।

Jan Manas Me Gunj Raha Hai Jay Shree Ram Jay Shree Ram

जन मानस में गूंज रहा है,
जय श्री राम जय श्री राम,
प्राणो का आधार बना है
जय श्री राम जय श्री राम,
भारत वर्ष हमारा,
हुआ राममय सारा…
एक सभी की मंजिल,
एक सभी का नारा,
जय श्री राम जय श्री राम
कौशल नंदन जय श्री राम,
जानकी वल्लभ जय श्री राम,
झूम के हर कोई बोल उठा है…
जय श्री राम जय श्री राम,
जन मानस में गुंज रहा है,
जय श्री राम जय श्री राम।।

भक्त ह्रदय है पावन मंदिर,
जिसमे राम विराजित है,
कारसेवकों के उमड़े दल
प्रभु सेवा में अर्पित है,
राम लला का द्वारा,
प्राणो से भी प्यारा…
एक सभी की मंजिल,
एक सभी का नारा,
जय श्री राम जय श्री राम
कौशल नंदन जय श्री राम,
जानकी वल्लभ जय श्री राम,
प्रेम भरा है जोश भरा है…
जय श्री राम जय श्री राम,
झूम के हर कोई बोल उठा है,
जय श्री राम जय श्री राम
जन मानस में गुंज रहा है,
जय श्री राम जय श्री राम।।

रण वन विपदा व्याधि हो,
या जीवन संग्राम,
वह विजय एक बार जो
बोले जय श्री राम,
बोले जय श्री राम।
कलयुग केवल नाम अधारा,
सुमिर सुमिर उतरहि पारा…
राम ही तारण हारा,
माझी नाव किनारा…
एक सभी की मंजिल,
एक सभी का नारा,
जय श्री राम जय श्री राम
कौशल नंदन जय श्री राम,
जानकी वल्लभ जय श्री राम,
राम से राम का नाम बड़ा है,
जय श्री राम जय श्री राम।।

राम ना हो तो हम जैसो को,
क्या जग में पहचान मिले,
राम कृपा से राम दरश हो
श्री चरणो मे स्थान मिले,
दुष्टो को संहारा,
भक्तों का रखवारा…
एक सभी की मंजिल,
एक सभी का नारा,
जय श्री राम जय श्री राम
कौशल नंदन जय श्री राम,
जानकी वल्लभ जय श्री राम…
जन मानस में गुंज रहा है,
जय श्री राम जय श्री राम।।

जन मानस में गूंज रहा है,
जय श्री राम जय श्री राम,
प्राणो का आधार बना है
जय श्री राम जय श्री राम,
भारत वर्ष हमारा,
हुआ राममय सारा,
एक सभी की मंजिल…
एक सभी का नारा,
जय श्री राम जय श्री राम,
कौशल नंदन जय श्री राम
जानकी वल्लभ जय श्री राम,
झूम के हर कोई बोल उठा है,
जय श्री राम जय श्री राम…
जन मानस में गुंज रहा है,
जय श्री राम जय श्री राम।।

भगवान श्री राम के जयकारे से न केवल हमारे जीवन में सुख-शांति आती है, बल्कि उनकी भक्ति के माध्यम से हम हर मुश्किल को पार कर सकते हैं। इस भजन के साथ हम श्री राम के अन्य भजनों की ओर भी आकर्षित हो सकते हैं, जैसे राम के नाम से सारा काम बन जाए, राम लला जन्मे हैं, और राम रघुकुल नायक, जो हमें श्री राम के आदर्शों के और भी करीब ले जाते हैं। भगवान श्री राम की कृपा से हमारा जीवन हर दृष्टि से धन्य हो सकता है।

Leave a comment