Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

आज अयोध्या की गलियों में घुमे जोगी मतवाला लिरिक्स

आज अयोध्या की गलियों में घुमे जोगी मतवाला यह भजन हमें अयोध्या की पावन धरती और वहाँ की आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ता है। इसमें जोगी या भक्त के अयोध्या में भ्रमण को दर्शाया गया है, जो राम के दर्शन की चाह में अयोध्या की गलियों में विचरण करता है। जैसे-जैसे जोगी अयोध्या की गलियों में चलता है, वह राम के प्रति अपनी असीम श्रद्धा और प्रेम का आभास कराता है।

Aaj Aayodhya Ki Galiyo Me Ghume Jogi Matwala

आज अयोध्या की गलियों में,
घुमे जोगी मतवाला,
अलख निरंजन खड़ा पुकारे,
देखूंगा तेरा लाला।।

शैली श्रंगी लिए हाथ में,
और डमरू त्रिशूल लिए,
छमक छमक छम नाचे जोगी,
दरस की मन में आस लिए,
पग में घुंघरू छम छम बाजे,
कर में जपते हैं माला।
आज अयोध्या की गलियो में,
घुमे जोगी मतवाला,
अलख निरंजन खड़ा पुकारे,
देखूंगा तेरा लाला।।

अंग विभूति रमाये जोगी,
बाघम्बर तन पे सोहे,
जटा जूट में गंग विराजे,
भक्त जनों के मन मोहे,
मस्तक ऊपर चंद्र बिराजे,
गले में सर्पों की माला।
आज अयोध्या की गलियो में,
घुमे जोगी मतवाला,
अलख निरंजन खड़ा पुकारे,
देखूंगा तेरा लाला।।

राज द्वार पर खड़ा पुकारे,
बोल रहा मधुरी वाणी,
अपने लाल को दिखा दे मैय्या,
ये जोगी मन में ठानी,
लाख हटाए पर ना माने,
देखूंगा दशरथ लाला।
आज अयोध्या की गलियो में,
घुमे जोगी मतवाला,
अलख निरंजन खड़ा पुकारे,
देखूंगा तेरा लाला।।

माता कौशल्या द्वार पे आई,
अपने लाल को गोद लिये,
अति विभोर हो शिव जोगी ने,
बाल रूप के दर्शन किये,
चला सुमिरने राम नाम को,
वो कैलाशी काशी वाला।
आज अयोध्या की गलियो में,
घुमे जोगी मतवाला,
अलख निरंजन खड़ा पुकारे,
देखूंगा तेरा लाला।।

आज अयोध्या की गलियों में,
घुमे जोगी मतवाला,
अलख निरंजन खड़ा पुकारे,
देखूंगा तेरा लाला।।

राम के भक्तों की भक्ति ही उनकी सबसे बड़ी पहचान होती है। राम की महिमा सब पर भारी और राम के चरणों में बसी है शांति जैसे भजन हमें यह समझाते हैं कि जब हम राम की भक्ति में अपना जीवन समर्पित करते हैं, तो हर रास्ता, हर कदम सशक्त और शांति से भरा होता है। राम के बिना जीवन अधूरा है और राम नाम जपो, जीवन संवर जाएगा जैसे भजन हमें राम के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति को सशक्त बनाने की प्रेरणा देते हैं। जब राम के चरणों में बसा हमारा मन, तब हम हर सांस में राम की महिमा महसूस करते हैं। ????

Leave a comment