जब जीवन दुख से घिर जाए कोई बात समझ में ना आए लिरिक्स

जब जीवन दुख से घिर जाए, कोई बात समझ में ना आए यह भजन हमें जीवन के कठिन समय में धैर्य और विश्वास बनाए रखने की प्रेरणा देता है। जब हमें लगता है कि जीवन में कुछ भी सही नहीं हो रहा और हमें कोई रास्ता नजर नहीं आता, तब यह भजन हमें याद दिलाता है कि श्रीराम का नाम और उनकी भक्ति में शक्ति है, जो हमारे सभी दुखों को हर सकती है।

Jab Jeevan Dukh Se Ghir Jaye Koi Baat Samajh Na Aaye

जब जीवन दुख से घिर जाए,
कोई बात समझ में ना आए
तुम करके भरोसा परम पिता का,
राम शरण में आ जाना,
तुम राम शरण में आ जाना।।

मानव जीवन में आकर के,
कुछ ऐसे भी क्षण आते है
जहाँ ज्ञान विज्ञान तो क्या,
विद्वान फैल हो जाते है
विज्ञान से बढ़के है ईश्वर,
तुम उनपे भरोसा कर जाना
तुम करके भरोसा परम पिता का,
राम शरण में आ जाना,
तुम राम शरण में आ जाना।।

हर रूप में माया बैठी है,
उसकी पहचान पुरानी है
ज्ञानी ध्यानी क्या जाने,
अज्ञानी तो अज्ञानी है
वो बहुत ही रास रचाती है,
उसके फेरे में मत पड़ना
तुम करके भरोसा परम पिता का,
राम शरण में आ जाना,
तुम राम शरण में आ जाना।।

जब जीवन दुख से घिर जाए,
कोई बात समझ में ना आए
तुम करके भरोसा परम पिता का,
राम शरण में आ जाना,
तुम राम शरण में आ जाना।।

सच्ची भक्ति और श्रीराम के नाम के जाप से जीवन में कोई भी कठिनाई छोटी पड़ जाती है। राम के बिना जीवन अधूरा है और राम नाम में शक्ति है जैसे अन्य भजन हमें यह याद दिलाते हैं कि संकटों से घिरने पर भी अगर हम श्रीराम की शरण में जाते हैं, तो हमारे जीवन से दुख दूर हो सकते हैं। राम के बिना कोई काम नहीं और राम के नाम में बसी शक्ति जैसे भजन हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और हमें श्रीराम की अनंत कृपा में विश्वास रखने का संदेश देते हैं।

Leave a comment