Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मंदिर हमें बनाना है हम सबका ये नारा है भजन लिरिक्स

मंदिर हमें बनाना है, हम सबका ये नारा है यह भजन अयोध्या में श्रीराम के मंदिर निर्माण की ओर एक संकल्प को दर्शाता है। यह भजन न केवल प्रभु श्रीराम के प्रति भक्तों के प्रेम को व्यक्त करता है, बल्कि इस आंदोलन में सभी भारतीयों की एकता और श्रद्धा को भी उजागर करता है। मैं, पंडित सत्य प्रकाश, इस भजन को लेकर आपके पास आया हूँ, ताकि हम सब मिलकर प्रभु श्रीराम के मंदिर के निर्माण के इस महान कार्य में अपनी श्रद्धा अर्पित कर सकें।

Mandir Hame Banana Hai Hum Sabka Ye Nara Hai

जय बोलो श्री राम की,
जय बोलो हनुमान की
बात करो अब काम की,
जय बोलो सियाराम की
जय जय राम जय सियाराम,
जय जय राम जय सियाराम।।

हम सबका ये नारा है,
मंदिर हमें बनाना है
अयोध्या श्री राम की,
नगरी हमें बसाना है
जय बोलो श्री राम की,
जय बोलो हनुमान की
जय जय राम जय सियाराम,
जय जय राम जय सियाराम।।

अब जो मन मे ठाना है,
करके हमें दिखाना है
जय जय राम जय सियाराम,
बार बार दुहराना है
जय बोलो श्री राम की,
जय बोलो हनुमान की
जय जय राम जय सियाराम,
जय जय राम जय सियाराम।।

धर्म की रक्षा के लिए हम,
आगे बढ़ते जाएंगे
भारत माँ के लाल है हम,
हर दम कहते जाएंगे
जय बोलो श्री राम की,
जय बोलो हनुमान की
जय जय राम जय सियाराम,
जय जय राम जय सियाराम।।

मंदिर तो अब वही बनेगा,
ये ऐलान हमारा है
कसम हमे श्री राम प्रभु की,
मंदिर वहीं बनाना है
जय बोलो श्री राम की,
जय बोलो हनुमान की
जय जय राम जय सियाराम,
जय जय राम जय सियाराम।।

यह भजन हमें प्रेरित करता है कि हम अपने दिलों में श्रीराम के प्रति अटूट विश्वास और श्रद्धा रखें। हम सबका एक ही उद्देश्य है श्रीराम के मंदिर का निर्माण और उनकी पूजा अर्चना का वातावरण बनाना। ऐसे समय में, श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे हम, श्रीराम के चरणों में मन को लगा ले रे, राम नाम का अमृत पीले जन्म सफल हो जाएगा, और राम नाम तू जप ले रे बंदे बनेंगे तेरे काम जैसे भजन भी आपके जीवन में शक्ति और विश्वास भरेंगे। प्रभु श्रीराम की कृपा से हम सभी इस संकल्प को पूरा करें।

Leave a comment