Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जगमग हुई अयोध्या नगरी सन्त करें गुणगान लिरिक्स

अयोध्या नगरी में जब भगवान श्री राम के आगमन की बात होती है, तो पूरा माहौल भक्तिमय हो उठता है। जगमग हुई अयोध्या नगरी संत करें गुणगान भजन, भक्तों के मन में आनंद और भक्ति की ज्योति प्रज्वलित करता है। इस भजन के माध्यम से हम श्री राम के दिव्य चरित्र, उनकी महिमा और अयोध्या में होने वाली भव्यता का गुणगान करते हैं। जब राम नाम की गूंज उठती है, तो हर ओर उजियारा फैल जाता है और भक्तगण उनकी भक्ति में मग्न हो जाते हैं।

Jagmag Hui Ayodhya Nagari Sant Kare Gurgaon

रतन सिंहासन राम विराजें,
आई घड़ी महान
धूमधाम से अवधपुरी में,
हो मंदिर निर्माण,
अँखियाँ तरस गई सदियों से
झूमे सकल जहान,
जगमग हुईं अयोध्या नगरी,
सन्त करें गुणगान।।

तड़प रहे थे भक्त राम के,
कब वो शुभ दिन आये
संतों का संकल्प अवध में,
प्रभु का घर बन जाये
मन में था विश्वास एक दिन,
प्रभु मंदिर में आएं
इसके ख़ातिर भक्त हजारों,
हो गए हैं कुर्बान
धूमधाम से चलो अवध में,
हो मंदिर निर्माण
जगमग हुईं अयोध्या नगरी,
सन्त करें गुणगान।।

जले दीप बज रहे नगाड़े,
दे जयघोष सुनाई
जन- जन में खुशियां है छाई,
घड़ी सुहानी आयी
भारत माँ के हॄदय पटल पर,
बजने लगी शहनाई
भक्तों के भगवान विराजें,
संतों के अरमान
धूमधाम से चलो अवध में,
हो मंदिर निर्माण
जगमग हुईं अयोध्या नगरी,
सन्त करें गुणगान।।

रतन सिंहासन राम विराजें,
आई घड़ी महान
धूमधाम से अवधपुरी में,
हो मंदिर निर्माण
अँखियाँ तरस गई सदियों से,
झूमे सकल जहान
जगमग हुई अयोध्या नगरी,
सन्त करें गुणगान।।

भगवान श्री राम का नाम स्वयं में एक अनमोल खजाना है, जिसे जितना जपा जाए, उतना ही जीवन में सुख-शांति मिलती है। अयोध्या की जगमगाहट और संतों के गुणगान का यह भजन हमें प्रभु राम के पावन दर्शन और उनकी कृपा का अनुभव कराता है। यदि आपको यह भजन पसंद आया, तो आप राम के गीत सुनाते चलो, राम नाम का अमृत पी ले और चली चली रे पालकी श्री राम की जैसे अन्य भक्तिमय भजनों का भी आनंद ले सकते हैं और राम भक्ति में लीन हो सकते हैं। जय श्री राम! ????

Leave a comment