जन जन का उद्धार करेगी राम कथा भजन लिरिक्स

रामकथा केवल एक ऐतिहासिक गाथा नहीं, बल्कि यह जन-जन के उद्धार का मार्ग है। जन जन का उद्धार करेगी राम कथा भजन हमें यह संदेश देता है कि प्रभु श्रीराम का चरित्र, उनके आदर्श और उनकी लीलाएँ हर युग में मानवता को सही दिशा दिखाने वाली हैं। श्रीराम के जीवन से हमें प्रेम, त्याग, धर्म और सत्य की प्रेरणा मिलती है, जिससे हमारा जीवन भी मंगलमय बनता है। यह भजन हमें रामकथा के महत्व को समझने और इसे आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

Jan Jan ka Uddhar Karegi Ram Katha

जन जन का उद्धार,
करेगी राम कथा
जन जन का कल्याण,
करेगी राम कथा।।

राम लखन प्रिय भरत शत्रुघ्न,
संग जानकी अंजनी नंदन
मन मंदिर दरबार,
करेगी राम कथा
जन जन का कल्याण,
करेगी राम कथा।।

कथा जित की हार नही है,
मिलता तुरत उधार नही है
सफल नगद व्यापार,
करेगी राम कथा
जन जन का कल्याण,
करेगी राम कथा।।

धरम कर्म करुणा श्रद्धा से,
न्याय नीति नित मर्यादा से
राम राज्य साकार,
करेगी राम कथा
जन जन का कल्याण,
करेगी राम कथा।।

राम कथा जो श्रवण कराते,
सरल प्रेम से सुनने आते
उनको भव से पार,
करेगी राम कथा
जन जन का कल्याण,
करेगी राम कथा।।

जन जन का उद्धार,
करेगी राम कथा
जन जन का कल्याण,
करेगी राम कथा।।

रामकथा सुनना और इसका अनुसरण करना ही सच्चा आध्यात्मिक उत्थान है। जन जन का उद्धार करेगी राम कथा भजन हमें यही सिखाता है कि जो भी श्रीराम की कथा को पढ़ता, सुनता और इसका अनुसरण करता है, उसका जीवन धन्य हो जाता है। प्रभु श्रीराम की इस दिव्यता को और गहराई से अनुभव करने के लिए राम से बड़ा राम का नाम, श्रीरामचंद्र कृपालु भज मन, अगर राघव के चरणों में जगह थोड़ी सी मिल जाए, राम नाम जप ले, एक यही संग जाई भजनों को भी पढ़ें और श्रीराम की भक्ति में रम जाएं। जय श्रीराम! ????????

Leave a comment