Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

राम सिया राम से नयनाभिरामा से कह देना मेरा प्रणाम

जब भक्ति अपने शिखर पर पहुँचती है, तब मन की हर भावना प्रभु श्रीराम और माता सीता के चरणों में समर्पित हो जाती है। राम सिया राम से, नयनाभिरामा से, कह देना मेरा प्रणाम भजन इसी प्रेम और श्रद्धा का सुंदर चित्रण करता है। यह भजन हमें सिखाता है कि जब भी मन व्याकुल हो, तो बस प्रभु श्रीराम और माता जानकी का स्मरण करना ही पर्याप्त है। उनकी छवि हमारे हृदय में बसती है और उनके चरणों में प्रणाम करने से हर अशांति समाप्त हो जाती है।

Ram Siya Ram Se Nayanabhirama Se Kah Dena Mera Pranam

राम सिया राम से,
नयनाभिरामा से
कह देना मेरा प्रणाम,
अरे अंजनी कुमार जी
राम सिया राम सें,
नयनाभिरामा से।।

राम हमारे राजा,
सीता माई भी आये
लक्ष्मण जी हो संग में,
और धनुष बाण भी लाये
होयेगा रे हमें दर्शन श्रीराम का,
राम सिया राम सें
नयनाभिरामा से,
कह देना मेरा प्रनाम।।

सम्राट हमारे दशरथ,
और कौशिल्या सी माई
हनुमत जैसे सेवक,
और भरत शत्रुघ्न भाई
गाएंगे हम सभी दर्शन श्रीराम का,
राम सिया राम सें
नयनाभिरामा से,
कह देना मेरा प्रनाम।।

अयोध्या प्यारी नगरी,
के सारे पुरवासी
सचिव सयाने सारे,
महलों के दास और दासी
होयेगा जय घोष रे श्री सीताराम का,
राम सिया राम सें
नयनाभिरामा से,
कह देना मेरा प्रनाम।।

आजाओ राम हमारे,
तुम जन जन के हितकारी
चहु ओर निराशा दीखे,
हर और दीखे लाचारी
इन्तज़ार राजेन्द्र को भगवान राम का,
राम सिया राम सें
नयनाभिरामा से,
कह देना मेरा प्रनाम।।

राम सिया राम से,
नयनाभिरामा से
कह देना मेरा प्रणाम,
अरे अंजनी कुमार जी
राम सिया राम सें,
नयनाभिरामा से।।

श्रीराम और माता सीता का स्मरण करना ही जीवन को आनंदमय बना देता है। राम सिया राम से, नयनाभिरामा से, कह देना मेरा प्रणाम भजन हमें इस सत्य का एहसास कराता है कि राम भक्ति से बड़ा कोई सुख नहीं। प्रभु की कृपा को और गहराई से अनुभव करने के लिए श्रीरामचंद्र कृपालु भज मन, राम बिना कुछ भाया ना, राम नाम का जप लूं राम, अगर राघव के चरणों में जगह थोड़ी सी मिल जाए भजनों को भी पढ़ें और राम भक्ति में डूब जाएं। जय श्रीराम! ????????

Leave a comment