Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

प्रभु राम का सुमिरन कर हर दुःख मिट जाएगा लिरिक्स

जब जीवन में कष्ट और विपत्तियाँ घेर लेती हैं, तब केवल प्रभु श्रीराम का सुमिरन ही हमें सच्चा संबल प्रदान करता है। प्रभु राम का सुमिरन कर, हर दुःख मिट जाएगा भजन हमें यही संदेश देता है कि राम नाम के जप से हर संकट दूर हो सकता है। यह भजन हमें विश्वास दिलाता है कि जो भी सच्चे मन से श्रीराम का स्मरण करता है, उसे हर दुःख, हर बाधा से मुक्ति मिलती है। आइए, इस भजन के माध्यम से हम अपने मन को प्रभु राम की भक्ति में रमाएँ।

Prabhu Ram Ka Sumiran Kar Har Dukh Mit Jayega

प्रभु राम का सुमिरन कर,
हर दुःख मिट जाएगा
यही राम नाम तुझको,
भव पार लगाएगा।।

मिथ्या जग में कबसे,
तू पगले रहा है डोल
तू इनकी शरण आकर,
हाथों को जोड़ के बोल
ये दास तुम्हारा अब,
कहीं और ना जाएगा
यही राम नाम तुझको,
भव पार लगाएगा।।

कैसा भी समय आए,
कैसी भी घड़ी आए
सच्चे ह्रदय से जो,
सुमिरन इनका गाए
हर विपदा में उसका,
ये साथ निभाएगा
यही राम नाम तुझको,
भव पार लगाएगा।।

कब जाने ढल जाए,
दो पल का है जीवन
प्रभु राम के चरणों में,
कर दे तू कुछ अर्पण
तेरे साथ में बस केवल,
यही नाम ही जाएगा
यही राम नाम तुझको,
भव पार लगाएगा।।

प्रभु राम का सुमिरन कर,
हर दुःख मिट जाएगा
यही राम नाम तुझको,
भव पार लगाएगा।।

श्रीराम का नाम ही कलियुग में सबसे बड़ा सहारा है—जो भी श्रद्धा से उनका स्मरण करता है, उसका हर दुःख हर जाता है। प्रभु राम का सुमिरन कर, हर दुःख मिट जाएगा भजन हमें इस दिव्य सत्य का अनुभव कराता है। प्रभु राम की कृपा को और गहराई से अनुभव करने के लिए राम नाम का जप लूं राम, श्रीरामचंद्र कृपालु भज मन, राम बिना कुछ भाया ना, अगर राघव के चरणों में जगह थोड़ी सी मिल जाए भजनों को भी पढ़ें और राम भक्ति में डूब जाएं। जय श्रीराम! ????????

Leave a comment