मुझे राम श्री राम प्राणों से ज्यादा प्यारे है भजन लिरिक्स

जब भक्ति अपने चरम पर होती है, तब भक्त और भगवान के बीच कोई भेद नहीं रह जाता। मुझे राम श्री राम प्राणों से ज्यादा प्यारे हैं भजन इसी गहरी भक्ति भावना को व्यक्त करता है। यह भजन हमें सिखाता है कि सांसारिक सुख-दुख, मोह-माया सब तुच्छ हैं, जब तक हमारे हृदय में श्रीराम का प्रेम नहीं बसता। अगर हमें किसी चीज़ को अपना सबसे अनमोल खजाना मानना है, तो वह केवल श्रीराम का नाम और उनकी भक्ति होनी चाहिए। आइए, इस भजन के माध्यम से अपने मन को राममय करें।

Mujhe Ram Shree Ram Prano Se Jyada Pyare Hai

मुझे राम श्री राम,
प्राणों से ज्यादा प्यारे है
कर में अपने धनुष बाण धारे है,
मुझें राम श्री राम,
प्राणों से ज्यादा प्यारे है।।

शीष पर है मुकुट,
माथे चंदन लगा
बाल घुघराले है,
जैसे बादल घना
कांधे पीर पिछोरा धारे है,
मुझें राम श्री राम
प्राणों से ज्यादा प्यारे है।।

श्री विष्णु ने अवध में,
श्रीराम रूप धारा
करके अनेक लीला,
पृथ्वी का भार टाला
मुझें राम श्री राम,
प्राणों से ज्यादा प्यारे है।।

साथ लक्ष्मण भरत,
शत्रुघ्न भाई है
राम के बाएं में,
बैठी सिया माई है
श्री चरणों में हनुमत पधारे है,
मुझें राम श्री राम
प्राणों से ज्यादा प्यारे है।।

झांकी है कितनी प्यारी,
शोभा कही न जाये
बिन देखे इनकी मूरत,
हमसे रहा न जाये
मुझें राम श्री राम,
प्राणों से ज्यादा प्यारे है।।

मुझे राम श्री राम,
प्राणों से ज्यादा प्यारे है
कर में अपने धनुष बाण धारे है,
मुझें राम श्री राम
प्राणों से ज्यादा प्यारे है।।

प्रभु श्रीराम का प्रेम ही वह अमृत है, जो जीवन को सार्थक बना देता है। मुझे राम श्री राम प्राणों से ज्यादा प्यारे हैं भजन हमें इस सत्य का एहसास कराता है कि राम ही हमारे जीवन का वास्तविक आधार हैं। उनकी भक्ति का रस और अधिक अनुभव करने के लिए राम नाम का जप लूं राम, अगर राघव के चरणों में जगह थोड़ी सी मिल जाए, राम बिना कुछ भाया ना, श्रीरामचंद्र कृपालु भज मन भजनों को भी पढ़ें और प्रभु राम की कृपा का आनंद लें। जय श्रीराम! ????????

Leave a comment