जो राम को लाए है हम उनको लाएंगे भजन लिरिक्स

जब भक्ति में जोश और श्रद्धा का संगम होता है, तब संकल्प भी अडिग हो जाता है। जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे भजन इसी उत्साह, भक्ति और समर्पण का प्रतीक है। यह भजन न केवल प्रभु श्रीराम के प्रति हमारी अटूट श्रद्धा को दर्शाता है, बल्कि यह भी संकेत करता है कि हम धर्म के मार्ग पर चलकर अपने संकल्प को पूर्ण करेंगे। आइए, इस भजन के साथ श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का दृढ़ निश्चय करें।

Jo Ram Ko laye Hain Ham unko layenge

जो राम को लाए है,
हम उनको लाएंगे
दुनिया में फिर से हम,
भगवा लहराएंगे
यूपी में फिर से हम,
भगवा लहराएंगे।।

अयोध्या भी सजा दी है,
काशी भी सजा दी है
मेरे श्याम कृपा कर दो,
घनश्याम कृपा कर दो
मथुरा भी सजाएंगे,
यूपी में फिर से हम
भगवा लहराएंगे।।

भगवा है चोला जिनका,
बस राम की बात करे
हिन्दू है हिन्दू हम,
बस राम की बात करे
यूपी में फिर से हम,
भगवा लहराएंगे।।

ऊपर से नहीं है राम,
अंदर से राम के है
बस इसीलिए योगी,
बन्दे कमाल के है
यूपी में फिर से हम,
भगवा लहराएंगे।।

योगी जी आए है,
योगी ही आएँगे
संतो की नगरी को,
बाबा जी चलाएंगे
यूपी में फिर से हम,
भगवा लहराएंगे।।

जो राम को लाए है,
हम उनको लाएंगे
दुनिया में फिर से हम,
भगवा लहराएंगे
यूपी में फिर से हम,
भगवा लहराएंगे।।

श्रीराम का नाम ही संपूर्ण सृष्टि का आधार है, और उनकी भक्ति से बड़ा कोई पुण्य नहीं। जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे भजन हमें याद दिलाता है कि जब हम प्रभु राम के कार्य में जुट जाते हैं, तो उनका आशीर्वाद हमारे साथ होता है। प्रभु की इस दिव्यता को और गहराई से अनुभव करने के लिए राम लला आएंगे मंदिर सजाएंगे, हम भगवा धारी हैं भगवा लहराएंगे, भगवा रंग चढ़ने लगा है, जय श्रीराम बोलना पड़ेगा भजनों को भी पढ़ें और अपने मन को राम भक्ति में रंग लें। जय श्रीराम! 🚩🔥

Leave a comment