Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

राम को माँग ले मेरे प्यारे,उम्र भर को सहारा मिलेगा।

इस संसार में हर कोई कुछ न कुछ मांगता है—धन, सुख, ऐश्वर्य, सफलता। लेकिन सच्चा आनंद उसी में है जो स्वयं को भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित कर देता है। राम को मांग ले मेरे प्यारे भजन हमें यही सिखाता है कि यदि कुछ मांगना ही है, तो सिर्फ राम का नाम मांगो, उनकी भक्ति मांगो, क्योंकि यही जीवन का परम सत्य और शाश्वत आनंद है। आइए, इस भजन के माध्यम से प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूब जाएं।

Ram ko Mang Le Mere Pyare Umra Bhar ko Sahara milega

राम को मांग ले मेरे प्यारे,
उम्र भर को सहारा मिलेगा
सिर्फ इनकी शरण में ही तुझको,
जिंदगी भर गुजारा मिलेगा
राम को माँग ले मेरे प्यारे,
उम्र भर को सहारा मिलेगा।।

कितना दो हाथों से ले सकेगा,
देने वाले की है लाख बाहें
इनका दामन पकड़कर तो देखो,
खुशनुमा सा नजारा मिलेगा
राम को माँग ले मेरे प्यारे,
उम्र भर को सहारा मिलेगा।।

खुद को तन्हा समझता है क्यों तू,
जर्रे जर्रे है ये समाया है
दुख में आवाज देकर तो देखो,
कौशल्या का दुलारा मिलेगा
राम को माँग ले मेरे प्यारे,
उम्र भर को सहारा मिलेगा।।

रुप नैनो में इनका बसा लो,
नाम लेते रहो चलते फिरते
चाहे तूफा हो या भंवर हो,
हर सफर में किनारा मिलेगा
राम को माँग ले मेरे प्यारे,
उम्र भर को सहारा मिलेगा।।

राम को मांग ले मेरे प्यारे,
उम्र भर को सहारा मिलेगा
सिर्फ इनकी शरण में ही तुझको,
जिंदगी भर गुजारा मिलेगा
राम को माँग ले मेरे प्यारे,
उम्र भर को सहारा मिलेगा।।

श्रीराम का नाम ही कल्याणकारी है, उनकी भक्ति ही सच्चा धन है। “राम को मांग ले मेरे प्यारे” जैसे भजन हमें याद दिलाते हैं कि जब राम हमारे जीवन में होंगे, तो हमें किसी और चीज की आवश्यकता ही नहीं होगी। प्रभु की इस दिव्य महिमा को और गहराई से अनुभव करने के लिए राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट, श्रीरामचंद्र कृपालु भज मन, तेरे नाम का जप लूं राम, राम बिना कुछ भाया ना भजनों को भी पढ़ें और प्रभु राम की भक्ति में तल्लीन हो जाएं। जय श्रीराम! ????????

Leave a comment