भोले के दर से सबकुछ मिला भजन लिरिक्स

शिव जी केवल सांसारिक इच्छाओं को ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक उन्नति और मोक्ष का वरदान भी प्रदान करते हैं। भजन भोले के दर से सबकुछ मिला इसी गहरी भक्ति भावना को दर्शाता है, जहां एक भक्त अपनी भावनाओं को प्रकट करता है कि उसे भोलेनाथ की शरण में आकर सबकुछ प्राप्त हो गया। यह भजन हमें सिखाता है कि शिव भक्ति में डूबने वाला भक्त सदा संतुष्ट और कृतार्थ रहता है। आइए, इस भक्ति-रस में डूबकर भोलेनाथ की कृपा का अनुभव करें।

Bhole Ke Dar Se Sabkuchh Mila

मुकद्दर मेरा बन ही गया,
भोले के दर से सबकुछ मिला
मन का अँधेरा मिट सा गया,
भोलें के दर से सबकुछ मिला।।

नाग गले में माथे पे चंदा,
श्रृंगार भसम का जटा में गंगा
पीके विष का प्याला नीलकंठ भया,
भोलें के दर से सबकुछ मिला
मन का अँधेरा मिट सा गया,
भोलें के दर से सबकुछ मिला।।

दुनिया से हारा वक्त का मारा,
भोले बाबा ने मुझको उबारा
टूटी थी कश्ती किनारा दिया,
भोलें के दर से सबकुछ मिला
मन का अँधेरा मिट सा गया,
भोलें के दर से सबकुछ मिला।।

दीनदयाल वो दुःख है हरता,
मन की मुरादें पूरी है करता
नाम प्रभु का जिसने लिया,
उसको भोले ने सबकुछ दिया
मुकद्दर मेरा बन ही गया,
भोलें के दर से सबकुछ मिला।।

मुकद्दर मेरा बन ही गया,
भोले के दर से सबकुछ मिला
मन का अँधेरा मिट सा गया,
भोलें के दर से सबकुछ मिला।।

भगवान शिव अपने भक्तों को सदा प्रेम और आशीर्वाद से नवाजते हैं। जो भी सच्चे मन से उनका ध्यान करता है, उसे जीवन की हर साधना पूर्ण करने की शक्ति प्राप्त होती है। शिव जी की महिमा अपरंपार है, और उनकी भक्ति हमें हर प्रकार की बाधाओं से मुक्त कर सकती है। अगर आप भोलेनाथ की कृपा को और अधिक गहराई से अनुभव करना चाहते हैं, तो मेरे भोले की सवारी आज आयी , शंभू ये तेरी माया कहीं है धूप कहीं है छाया , तू भजले शिव का नाम जिंदगी दो दिन की , और भोले बाबा तेरे दरबार में जो आते हैं जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और शिव भक्ति का आनंद प्राप्त करें। हर-हर महादेव! ????

Leave a comment