भगवान शिव के दरबार में जो भी श्रद्धा और भक्ति के साथ आता है, उसकी झोली कृपा से भर जाती है। भोलेनाथ अपने भक्तों की हर पुकार सुनते हैं और उन्हें आनंद, शांति और मोक्ष का आशीर्वाद देते हैं। ऐसा ही भाव लिए हुए यह भजन भोले बाबा तेरे दरबार में जो आते हैं हमें शिव जी की असीम कृपा का अनुभव कराता है। आइए, इस भजन के भावों को पढ़कर महादेव की भक्ति में रमते हैं।
Bhole Baba Tere Darbar me jo Aate Hain
दोहा
तेरा ही नाम सुनकर बाबा,
आया हूँ दूर से,
झोली मेरी को भर दो बाबा।
अपने ही नूर से।
जहाँ जिक्र भोलेनाथ होता है,
मेरा बाबा उनके करीब होता है।
तेरी चौखट से मांगने वाला,
कौन कहता है गरीब होता है।
भोले बाबा तेरे दरबार में जो आते है,
झोलियां भरते है खाली नहीं वो जाते है,
झोलियां भरते है खाली नहीं वो जाते है।।
हम तो चले आए है,
दिल में बड़े अरमान लिए,
छोड़ेंगे दर ना तेरा।
दिल में अपने ठान लिए,
तेरे दरबार में।
तेरे दरबार में जो आके सर झुकाते है,
झोलियां भरते है खाली नहीं वो जाते है,
झोलियां भरते है खाली नहीं वो जाते है।।
तेरे चरणों में बाबा,
थोड़ी जगह मिल जाए।
मेरे पतझड़ सी जिंदगी में,
फूल खिल जाए।
तेरी महिमा का गीत,,,
तेरी महिमा का गीत भक्त सारे गाते है,
झोलियां भरते है खाली नहीं वो जाते है,
झोलियां भरते है खाली नहीं वो जाते है।।
तू ही निर्बल का बल,
और बेबस का साथ है तू।
सारी दुनिया के,
नाथों का नाथ है तू।
तेरे चरणों की धूल,,,
तेरे चरणों की धूल जो भी सर लगाते है।
झोलियां भरते है खाली नहीं वो जाते है,
झोलियां भरते है खाली नहीं वो जाते है।।
भोले बाबा तेरे दरबार में जो आते हैं,
झोलियां भरते है खाली नहीं वो जाते है।
झोलियां भरते है खाली नहीं वो जाते है।।
भोलेनाथ का दरबार भक्तों के लिए सदा खुला रहता है। जो भी सच्चे मन से उनकी शरण में आता है, वह शिव कृपा से कृतार्थ हो जाता है। शिव जी की महिमा अनंत है, और उनकी भक्ति का आनंद असीम। उनके अन्य भजनों जैसे शिव जी की बारात निराली , कैलाश के वासी ओ शिव शंकर , नटराज के तांडव का रहस्य, और जय जय शिव शंकर को भी पढ़ें और शिव भक्ति में लीन हों। हर-हर महादेव! ????

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile