Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

महिमा भोलेनाथ की सुनाएंगे शिव भजन लिरिक्स

महिमा भोलेनाथ की सुनाएंगे —यह भजन शिव जी की अपार महिमा और उनकी कृपा का बखान करता है। शिव, जो संहार और सृजन दोनों के स्वामी हैं, अपने भक्तों पर सदैव कृपा बरसाते हैं। उनकी भक्ति से जीवन का हर संकट मिट जाता है, और मन शांति से भर जाता है। यह भजन हमें शिवजी की लीला और उनकी अनंत महिमा का गुणगान करने की प्रेरणा देता है।

Mahima Bholenath ki Sunaenge Shiv Bhajan Lyrics

जय जय नमामि शंकर,
गिरिजापति नमामि शंकर
जटा जूट भुजंग भयंकर,
महिमा भोलेनाथ की सुनाएंगे
जय शिव शम्भू बोल बाबा आएंगे,
शम्भो शम्भो बोल बाबा आएंगे।।

शिवशंकर कैलाश के वासी,
नाथ सुने सबकी करुणा
मन की शंका दूर करेगा,
ले बम भोले की शरणा
सिर पर तेरे हाथ धरेगा,
तेरे सब भण्डार भरेगा
मन से जो भी ध्यान धरेगा,
कष्ट सभी मिट जायेंगे
महिमा भोलेनाथ की सुनाएँगे,
जय शिव शम्भू बोल बाबा आएंगे
महिमा भोलेनाथ की सुनाएँगे,
शम्भो शम्भो बोल बाबा आएंगे।।

एक दिन दानव सुर सब मिलकर,
क्षीर सिंधु का मथन किया
चौदह रतन जो निकले शिरोमणि,
एक एक सब बांट लिया
अमृत धारण देव किये हैं,
विष का संकट खड़ा किये है
जहर हलाहल पीकर शम्भो,
नीलकण्ठ कहलायेंगे
महिमा भोलेनाथ की सुनाएँगे,
जय शिव शम्भू बोल बाबा आएंगे
महिमा भोलेनाथ की सुनाएँगे,
शम्भो शम्भो बोल बाबा आएंगे।।

अटल भक्ति भस्मासुर किन्ही,
पाकर वर बलवान हुए
जिसके मत्थे हाथ लगावे,
भस्म करे तन प्राण लिए
शिव शंकर संग विष्णु मिलकर,
ना सच मानू झूठा शंकर
धरा शीश पर हाथ दैत्य का,
सर्वनाश करवाएंगे,
महिमा भोलेनाथ की सुनाएँगे
जय शिव शम्भू बोल बाबा आएंगे,
महिमा भोलेनाथ की सुनाएँगे
शम्भो शम्भो बोल बाबा आएंगे।।

जय जय नमामि शंकर,
गिरिजापति नमामि शंकर
जटा जूट भुजंग भयंकर,
महिमा भोलेनाथ की सुनाएंगे
जय शिव शम्भू बोल बाबा आएंगे,
शम्भो शम्भो बोल बाबा आएंगे।।

भोलेनाथ की महिमा का गान करने मात्र से ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उनकी भक्ति से हर बाधा दूर होती है और आत्मा शिवमय हो जाती है। शिव की अपार कृपा को अनुभव करने के लिए देवों के देव हैं ये महादेव कहलाते हैं , बड़े मतवाले हैं मेरे भोले बाबा , भोले ने जिसे चाहा मस्ताना बना डाला , और बोलो भाई ओम नमः शिवाय जैसे अन्य शिव भजनों को भी करें और शिव भक्ति में लीन हों। ????????

Leave a comment