Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बोलो भाई ओम नमः शिवाय भजन लिरिक्स

बोलो भाई ओम नमः शिवाय यह मंत्र और भजन शिव भक्ति का प्रतीक है। जब हम महादेव का यह पावन मंत्र उच्चारित करते हैं, तो हमारी आत्मा शिवमय हो जाती है और उनके दिव्य आशीर्वाद की अनुभूति होती है। इस भजन के माध्यम से हम भोलेनाथ की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और उनकी भक्ति में लीन हो सकते हैं। आइए, इस भजन को करके शिव महिमा का गुणगान करें।

Bole Bhai Om Namah Shivay Bhajan Lyrics

बोलो भाई ओम नमः शिवाय,
भोले बाबा गजब निराला
अंग भभूति रमाय,
लाठी खा कर भोले बाबा
बैजनाथ कहलाय,
बोलों भाइ ओम नमः शिवाय।।

भोले बाबा गजब निराला
गले साँप लपटाय,
भष्मासुर को बर दे कर के
संकट में फँस जाय,
बोलों भाइ ओम नमः शिवाय।।

भोले बाबा गजब निराला
भाँग धतूरा खाय,
गंगा जी को धारण करके
गंगाधर कहलाय,
बोलों भाइ ओम नमः शिवाय।।

भोले बाबा गजब निराला
तुरत प्रसन्न हो जाय,
इसीलिए तो भोले बाबा
आशुतोष कहलाय,
बोलों भाइ ओम नमः शिवाय।।

अमृत सबने बाँट लिया
पर विष को कौन पचाय,
विष पी कर के भोले नाथ जी
नीलकंठ कहलाय,
बोलों भाइ ओम नमः शिवाय।।

बोलो भाई ओम नमः शिवाय,
भोले बाबा गजब निराला
अंग भभूति रमाय,
लाठी खा कर भोले बाबा
बैजनाथ कहलाय,
बोलों भाइ ओम नमः शिवाय।।

शिव का नाम स्वयं में एक वरदान है। ओम नमः शिवाय के जाप से जीवन में सकारात्मकता, शांति और शक्ति का संचार होता है। उनकी कृपा अनंत है, और जो भी उनकी शरण में आता है, उसका उद्धार हो जाता है। उनकी भक्ति को और गहराई से अनुभव करने के लिए महाकाल की गुलामी मेरे काम आ रही है , जो शिव भोले की भक्ति में रम जाएगा , भोलेनाथ तुम्हारा भोलापन , और भोले ने जिसे चाहा मस्ताना बना डाला जैसे भजनों को भी करें और महादेव के आशीर्वाद को प्राप्त करें। ????????

Leave a comment