Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

भोले ने जिसे चाहा मस्ताना बना डाला लिरिक्स

भोलेनाथ की भक्ति का रंग ही निराला है। जिन पर उनकी कृपा बरसती है, वे सांसारिक मोह-माया से दूर होकर मस्ती में झूमने लगते हैं। भोले ने जिसे चाहा मस्ताना बना डाला भजन इसी भाव को दर्शाता है कि जब महादेव किसी को अपनाते हैं, तो वह भक्त प्रेम और भक्ति के सागर में डूबकर सच्ची मस्ती का अनुभव करता है। आइए, इस भजन को करके शिव की महिमा का आनंद लें।

Bhole Ne Jise Chaha Mastana Bana Dala Lyrics

दोहा –
व्याघंबरम भस्मामबरम,
जटा जूट लिबास
आसान जमाए बैठे है,
कृपा सिंधु कैलाश।।

भोले ने जिसे चाहा,
मस्ताना बना डाला
एक मस्त नजर डाली,
मस्ताना बना डाला
महाकाल ने भक्तो को,
दीवाना बना डाला।।

दोहा –
अकाल मृत्यु वो मरे,
जो काम करे चांडाल का
काल उसका क्या बिगाड़े,
जो भक्त हो महाकाल का।

भोलें ने जिसे चाहा,
दीवाना बना डाला
एक मस्त नजर डाली,
मस्ताना बना डाला
महाकाल ने भक्तो को,
दीवाना बना डाला।।

दोहा –
भोले ने अपने भगतो को,
क्या कुछ नहीं दिया
जो मांगा फल भक्तो ने,
प्रभु तुमने दान किया
खुद पीते है जहर का प्याला,
मेरे भोले नाथ
और भक्तो को अपने बाबा ने,
अमृत दान दिया।

भोलें ने जिसे चाहा,
दीवाना बना डाला
एक मस्त नजर डाली,
मस्ताना बना डाला
महाकाल ने भक्तो को,
दीवाना बना डाला।।

दोहा –
एक बिलिपत्रम एक पुष्पम,
एक लोटा जल की धार
दयालु रीझ कर देते है,
चंद्र मौली फल चार।
महाकाल के दर ‘अंकित’,
भक्तो की भीड़ लगी देखी
हर एक की झोली,
बाबा के दर पर भरी देखी।

भोलें ने जिसे चाहा,
दीवाना बना डाला
एक मस्त नजर डाली,
मस्ताना बना डाला
महाकाल ने भक्तो को,
दीवाना बना डाला।।

भोलेनाथ अपने भक्तों को अनोखी मस्ती का वरदान देते हैं, जो उन्हें हर दुख और मोह-माया से परे ले जाती है। जिन पर महादेव की दृष्टि पड़ती है, वे सच्चे आनंद को पा लेते हैं। उनकी भक्ति में रमकर आप महाकाल की गुलामी मेरे काम आ रही है , जो शिव भोले की भक्ति में रम जाएगा , भरोसा महाकाल का , और चलता चल रे भक्ता महाकाल सवारी में जैसे भजनों को करके शिव की कृपा प्राप्त करें। ????????

Leave a comment