Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

भरोसा महाकाल का भजन लिरिक्स

महाकाल के चरणों में जिसने अपना विश्वास रखा, उसके जीवन में कोई भय नहीं रह सकता। भरोसा महाकाल का भजन शिवजी की अटूट कृपा और उनके असीम संरक्षण का अनुभव कराता है। यह भजन हमें यह सिखाता है कि यदि हम सच्चे मन से महाकाल पर भरोसा करें, तो वे हर संकट को हर लेंगे और अपने भक्तों को आश्रय देंगे। आइए, इस भजन के माध्यम से महाकाल की शक्ति और उनकी कृपा का अनुभव करें।

Bharosa Mahakal Ka

आजकल जिक्र करता नहीं,
मैं किसी से मेरे हाल का

क्योंकि अब मन में रखने लगा,
मैं भरोसा महाकाल का।।

हार कर बैठ जाता हूं मैं
सामने अपने महाकाल के,
हे तरीका निराला बड़ा
उनका भगतो की देखभाल का,
आजकल जिक्र करता नहीं,
मैं किसी से मेरे हाल का।।

साथ चलते हैं महाकाल जब
जिंदगी ही बदल जाती है,
हाथ सर पर जो इनका रहे
काम क्या फिर किसी ढाल का,
आजकल जिक्र करता नहीं
मैं किसी से मेरे हाल का।।

उनकी रहमत का क्या पूछिए
बिगड़ी किस्मत बदल जाती है,
काट देते हैं फंदा ही वो
सारे दुख और जंजाल का,
आजकल जिक्र करता नहीं
मैं किसी से मेरे हाल का।।

भरोसा महाकाल का
आजकल जिक्र करता नहीं,
मैं किसी से मेरे हाल का
क्योंकि अब मन में रखने लगा,
मैं भरोसा महाकाल का।।

महाकाल पर भरोसा करने से जीवन में हर कठिनाई आसान हो जाती है, क्योंकि वे भक्तों के संकट हरने वाले हैं। शिव की महिमा का और भी गहरा अनुभव करने के लिए चलती है सारी सृष्टि महाकाल के दर से, भोलेनाथ तुम्हारा भोलापन, शिव ने श्रृंगार किया है गौरा क्या बाकी, और ओ शंकर मेरे कब होंगे दर्शन तेरे जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और भोलेनाथ की कृपा में लीन हों। ????????

Leave a comment