Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मेरे साथ मेरा खाटू वाला | Mere Sath Mera Khatu Wala

जब जीवन के हर मोड़ पर एक अदृश्य शक्ति का साथ महसूस होता है, तो वह केवल विश्वास नहीं बल्कि बाबा श्याम की कृपा होती है। मेरे साथ मेरा खाटू वाला भजन इसी भाव को प्रकट करता है कि जो भी प्रेम और श्रद्धा से श्याम का नाम जपता है, उसे बाबा कभी अकेला नहीं छोड़ते। हर सुख-दुख में, हर कठिनाई में, बाबा का हाथ हमेशा अपने भक्तों के सिर पर होता है। आइए, इस भजन को पढ़ें और अनुभव करें कि सच्ची भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती।

Mere Sath Mera Khatu Wala

मुझे दुनिया से क्या लेना है,
मेरे साथ मेरा खाटू वाला,
मेरे साथ मेरा खाटु वाला।।1।।

मेरा बाबा सबका साथी से,
भक्ता का बने हीमाती से,
तू खाटू आके देख जरा,
बंद किस्मत का खोले ताला,
मुझे दुनिया से क्या लेना है,
मेरे साथ मेरा खाटु वाला।।2।।

मेरा बाबा संकट हारी से,
सब करता दूर बीमारी से,
जो ज्योत जगाए बाबा की,
उसका बनता है रखवाला,
मुझे दुनिया से क्या लेना है,
मेरे साथ मेरा खाटु वाला।।3।।

कलयुग का देव निराला से,
किस्मत का खोले ताला से,
‘पासी केसरी’ को तूने सब है दिया,
वो जपता नाम की ही माला,
मुझे दुनिया से क्या लेना है,
मेरे साथ मेरा खाटु वाला।।4।।

मुझे दुनिया से क्या लेना है,
मेरे साथ मेरा खाटू वाला,
मेरे साथ मेरा खाटु वाला।।5।।

श्याम बाबा अपने भक्तों के सच्चे प्रेम को कभी ठुकराते नहीं, बल्कि हर पल उनकी रक्षा करते हैं। जब मन में श्याम का विश्वास हो, तो जीवन की राह आसान हो जाती है। इसी भक्ति और समर्पण को बाबा पे विश्वास होना चाहिए, विश्वास है तो सहारा मिलेगा, खाटू दूर है मगर खाटू वाला नहीं, सांवरे हारे का सहारा तेरा नाम है जैसे भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और बाबा श्याम की कृपा का आनंद लें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment