Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

कृपा का ये नजारा समझो तो है इशारा

श्याम बाबा की कृपा जब बरसती है, तो जीवन में चमत्कार होने लगते हैं। कृपा का ये नजारा समझो तो है इशारा भजन हमें यह समझाने आता है कि बाबा की कृपा को अनुभव करने के लिए हमें उनके संकेतों को समझना होगा। जब हम उनका नाम सच्चे मन से लेते हैं, तो वे हमें हर कठिनाई से उबार लेते हैं। आइए, इस भजन को पढ़ें और बाबा की कृपा का अनुभव करें।

Kripa Ka Ye Nazara Samjho To Hai Ishara

कृपा का ये नजारा,
समझो तो है इशारा,
समझो तो है इशारा।।1।।

मौजूदगी है हर पल,
तेरे आस पास उनकी,
विश्वास की कमी है,
तू आँखे खोल मन की,
एहसास में मिलेगा,
भक्तों का श्याम प्यारा,
किरपा का ये नजारा,
समझो तो है इशारा,
समझो तो है इशारा।।2।।

माना की मुश्किलों का
तूफान चल रहा है,
वो रक्षा कर रहा है,
दीपक ये जल रहा है,
बिगड़ी वही संवारे,
आया बाबा का बुलावा,
किरपा का ये नजारा,
समझो तो है इशारा,
समझो तो है इशारा।।3।।

क्या सोचता है नादां,
झट करले तू तैयारी,
बैठा वहीँ मिलेगा,
मेरा सांवरा बिहारी,
कह देंगे अपने मन की
वो स्वामी है हमारा,
किरपा का ये नजारा,
समझो तो है इशारा,
समझो तो है इशारा।।4।।

कृपा का ये नजारा,
समझो तो है इशारा,
समझो तो है इशारा।।5।।

श्याम बाबा की कृपा अपार है, बस उसे पहचानने की दृष्टि चाहिए। जो उनके दर पर सच्चे मन से आता है, उसे खाली हाथ नहीं लौटना पड़ता। इसी कृपा को विश्वास है तो सहारा मिलेगा, बाबा पे विश्वास होना चाहिए, श्याम पर कर भरोसा तू ये मुश्किल हल भी कर देगा, हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा जैसे भजनों में भी महसूस किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा की भक्ति में मग्न हो जाएं। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment