श्रद्धा और विश्वास ही भक्त को भगवान के निकट ले जाते हैं। विश्वास है तो सहारा मिलेगा भजन हमें यही संदेश देता है कि जब हम सच्चे हृदय से श्याम बाबा पर भरोसा करते हैं, तो वे हमें कभी निराश नहीं करते। कठिनाइयाँ जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन यदि हमारा विश्वास अडिग है, तो बाबा श्याम हर संकट में हमारा सहारा बनते हैं। उनके चरणों में समर्पित मन को कभी हार का सामना नहीं करना पड़ता। आइए, इस भजन को पढ़ें और अपने विश्वास को और दृढ़ करें।
Vishwas Hai To Sahara Milega
विश्वास है तो सहारा मिलेगा,
वही साथ है ये इशारा मिलेगा।।1।।
दिखती सरल,
पर ये राह कठिन है,
नहीं सबको मिलती,
गुरु की शरण है,
जो वो हाथ थामे,
जो वो हाथ थामे,
जो वो हाथ थामे,
किनारा मिलेगा,
विश्वास हैं तो सहारा मिलेगा,
वही साथ है ये इशारा मिलेगा।।2।।
जो जुड़ गया,
मिल गई प्रीत उनकी,
प्रीत की डोर बंधे,
जो भी उनकी,
नहीं उनसे प्यारा,
नहीं उनसे प्यारा,
नहीं उनसे प्यारा,
कोई भी लगेगा,
विश्वास हैं तो सहारा मिलेगा,
वही साथ है ये इशारा मिलेगा।।3।।
कष्टों से मन,
तेरा घबराएगा ही,
हे नाथ हे नाथ,
गाना सदा ही,
सुनता हृदय की,
सुनता हृदय की,
सुनता हृदय की,
तेरी भी सुनेगा,
विश्वास हैं तो सहारा मिलेगा,
वही साथ है ये इशारा मिलेगा।।4।।
विश्वास है तो सहारा मिलेगा,
वही साथ है ये इशारा मिलेगा।।5।।
श्याम बाबा पर विश्वास करने वाले भक्त कभी अकेले नहीं होते। उनकी कृपा सदा उनके साथ रहती है। इसी अटूट श्रद्धा और भरोसे को बाबा पे विश्वास होना चाहिए, श्याम पर कर भरोसा तू ये मुश्किल हल भी कर देगा, हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा, जो बोले जय श्री श्याम उनकी झोली भर देना जैसे भजनों में भी महसूस किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा की भक्ति में डूब जाएं। जय श्री श्याम! ????????