Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

भजामि शंकराये नमामि शंकराये भजन लिरिक्स

शिव की भक्ति में जो लीन हो जाता है, उसका जीवन धन्य हो जाता है। भजामि शंकराय, नमामि शंकराय भजन शिवशंकर की महिमा का गुणगान करता है और हमें उनके चरणों में पूर्ण समर्पण की प्रेरणा देता है। इस मधुर भजन के माध्यम से हम भोलेनाथ की कृपा का अनुभव कर सकते हैं और उनकी असीम शक्ति का आह्वान कर सकते हैं।

Bhajami Shankaraye Namami Shankaraye

भजामि शंकराये नमामि शंकराये,
त्रिलोचनाये शूलपाणी चंद्र शेखराये,
हर हर बम बम शिव भोले,
हर हर बम बम शिव भोले।1।

अनाथों के हो नाथ तुम,
दुखी जनो के साथ तुम,
लो थाम मेरा हाथ तुम,
कहाँ हो भोलेनाथ तुम,
भजामी शंकराये नमामी शंकराये,
त्रिलोचनाये शूलपाणी चंद्र शेखराये,
हर हर बम बम शिव भोले,
हर हर बम बम शिव भोले।2।

अनंत हो विशाल हो,
असीम शिव दयाल हो,
करो कृपा की कोर जो,
तो दीन भी निहाल हो,
भजामी शंकराये नमामी शंकराये,
त्रिलोचनाये शूलपाणी चंद्र शेखराये,
हर हर बम बम शिव भोले,
हर हर बम बम शिव भोले।3।

शरण में लो उबार दो,
जनम मेरा सुधार दो,
दया करो दया करो,
मुझे भी नाथ तार दो,
भजामी शंकराये नमामी शंकराये,
त्रिलोचनाये शूलपाणी चंद्र शेखराये,
हर हर बम बम शिव भोले,
हर हर बम बम शिव भोले।4।

भजामि शंकराये नमामि शंकराये,
त्रिलोचनाये शूलपाणी चंद्र शेखराये,
हर हर बम बम शिव भोले,
हर हर बम बम शिव भोले।5।

भगवान शिव भक्तों की पुकार को कभी अनसुना नहीं करते। उनकी भक्ति में लीन होकर हम मोक्ष और शांति प्राप्त कर सकते हैं। यदि यह भजन आपको भक्ति-रस में डुबो रहा है, तो भोले बाबा ने पकड़ा हाथ अकेला मत समझो, जिसकी लागी लगन भोलेनाथ से, भोलेनाथ मेरे मरने से पहले ऐसी चिलम पिला देना और अपने दरबार में तू बुलाले जैसे अन्य भजनों को भी अवश्य पढ़ें और शिव कृपा का अनुभव करें। ???? हर हर महादेव!

Leave a comment