Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मैंने दे दी तुम्हारे हाथ जीवन की नैया

जीवन की कठिन राहों में जब इंसान थक जाता है, तब वह अपनी नैया भगवान के चरणों में समर्पित कर देता है। मैंने दे दी तुम्हारे हाथ जीवन की नैया भजन इसी अनन्य समर्पण और श्रद्धा की भावना को दर्शाता है। जब हम अपने सभी दुखों, चिंताओं और परेशानियों को श्याम बाबा के हाथों में सौंप देते हैं, तो वे ही हमारे जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ाते हैं। आइए, इस भजन को पढ़ें और अपने मन को श्याम बाबा के चरणों में अर्पित करें।

Maine De Di Tumhare Hath Jeevan Ki Naiya

मैंने दे दी तुम्हारे हाथ,
जीवन की नैया,
पार लगा दे चाहे डुबो दे,
मर्ज़ी तेरी कन्हैया,
मैने दे दी तुम्हारें हाथ,
जीवन की नैया।।1।।

क्या होना है तू ही जाने,
हम तो है तेरे दीवाने,
मांग रहा इतना ही सर पर,
रहे कृपा की छैया,
मैने दे दी तुम्हारें हाथ,
जीवन की नैया।।2।।

नाम को ही घर बार है मेरा,
सच पूछो तो सब है तेरा,
भटक ना जाऊं राह से अपनी,
थाम लो मेरी बइयाँ,
मैने दे दी तुम्हारें हाथ,
जीवन की नैया।।3।।

मर्ज़ी तेरी जो तू चाहे,
बहुत कठिन जीवन की राहें,
हर लो दुखड़े सारे ‘बेधड़क’,
लेलो मेरी बलाइयां,
मैने दे दी तुम्हारें हाथ,
जीवन की नैया।।4।।

मैंने दे दी तुम्हारे हाथ,
जीवन की नैया,
पार लगा दे चाहे डुबो दे,
मर्ज़ी तेरी कन्हैया,
मैने दे दी तुम्हारें हाथ,
जीवन की नैया।।5।।

श्याम बाबा ही सच्चे सारथी हैं, जो हमारे जीवन की नैया को पार लगाते हैं। उनकी कृपा को श्याम पे रख विश्वास वो पार लगाएगा, अब हार गया हूँ श्याम, हारे के सहारे श्याम, मुझे गले लगा लो ना, बाबा पे विश्वास होना चाहिए जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा के आशीर्वाद से अपने जीवन को संवारें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment