Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

ऐसे है हमारे राधारमण सरकार

राधारमण सरकार, जिनकी लीला अनंत और जिनका प्रेम अटूट है, वे अपने भक्तों के हर दुख-सुख के साक्षी हैं। ऐसे है हमारे राधारमण सरकार भजन हमें श्रीकृष्ण की महिमा और उनकी अपार कृपा का स्मरण कराता है। उनका मधुर स्वरूप, प्रेम भरी लीलाएँ और भक्तों पर उनकी दयालु दृष्टि हर किसी को मोहित कर लेती है। आइए, इस भजन को पढ़ें और श्रीकृष्ण के इस दिव्य स्वरूप का आनंद लें।

Aise Hai Hamare Radharaman Sarkar

ये आँखों का काजल,
केश हो जैसे बादल,
देखूं इन्हे बार बार,
ऐसे है हमारे राधारमण सरकार,
ऐसे है हमारे राधारमन सरकार।।1।।

बांकी अदाओं पे मैं वारि वारि,
मुखड़े को देख जाऊं बलिहारी,
जाऊं बलिहारी, जाऊं बलिहारी,
मधुर मुस्काना और,
मुरली बजाना,
लुटे ये दिल का करार,
ऐसे है हमारे राधारमन सरकार।।2।

ये अधरों पे मुरली धारे हुए है,
मेरे मन को भाए हुए है,
भाए हुए है, भाए हुए है,
दिन रेन मैं आऊं,
और तुमको ही पाऊं,
कीजिये ‘श्याम’ पे उपकार,
ऐसे है हमारे राधारमन सरकार।।3।

ये आँखों का काजल,
केश हो जैसे बादल,
देखूं इन्हे बार बार,
ऐसे है हमारे राधारमण सरकार,
ऐसे है हमारे राधारमन सरकार।।4।

श्रीकृष्ण की महिमा अपरंपार है, और उनकी कृपा से भक्तों का जीवन संवर जाता है। उनकी इसी दया को सावन में झुलाओ झूला हमारे बांके बिहारी को, भक्तों के झूले में श्री श्याम बैठे हैं, नन्द लाला प्रगट भये आज बिरज में लड्डूवा बटें, तेरी सूरतिया जादूगारी रे सांवरा सांवरा जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और राधारमण सरकार की कृपा का अनुभव करें। जय श्री कृष्ण! ????????

Leave a comment