Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

ठोकर खाई है नींद गंवाई है

जब जीवन के रास्ते पर ठोकरें और कठिनाइयाँ आती हैं, तो इंसान को अपनी खोई हुई शांति और स्थिरता को पाने के लिए सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। ठोकर खाई है नींद गंवाई है भजन इसी अनुभव को व्यक्त करता है, जब कोई भक्त जीवन की कठिनाइयों से जूझते हुए अपने ह्रदय में श्याम बाबा की शरण में जाने की चाहत महसूस करता है। आइए, इस भजन को पढ़ें और श्याम बाबा के आशीर्वाद से अपने जीवन के ठोकरों और संघर्षों को पार करें।

Thokar Khai Hai Neend Gawai Hai

ठोकर खाई है नींद गंवाई है,
ठोकर खायी है नींद गवाई है,
तब जाके तकदीर मुझे,
तेरे दर पे लाई है,
ठोकर खायी है नींद गवाई है।।1।।

समय ने भी बाबा,
बहुत तड़पाया है,
यहां जो अपना था,
वही अब पराया है,
जीवन से मैं हार गया था,
थाम लिया तूने,
तूने मुझमें जीने की,
एक आस जगाई है,
ठोकर खायी है नींद गवाई है।।2।

शुक्रिया उनका है,
जो दिल को दुखा के गए,
शुक्रिया उनका है,
जो मुझको रुला के गए,
वो जब ना इस दिल को दुखाते,
मैं भटका रहता,
आज उन्हीं की वजह से तेरी,
चौखट पाई है,
ठोकर खायी है नींद गवाई है।।3।

उमर ये गफलत में,
यहां पे गुजारी है,
लोग तो मीठे है,
बगल में कटारी है,
लाखों जखम दिए दुनिया ने,
मेरे सीने पर,
और तूने हर जखम पे मेरे,
दवा लगाई है,
ठोकर खायी है नींद गवाई है।।4।

भरोसा टूटा है,
किसी पे भरोसा नहीं,
मेरा दिल टूटा है,
नहीं तो मैं रोता नहीं,
तूने बाबा ‘मनुज’ के सारे,
आंसू पोंछे है,
आज खुशी से आंख मेरी,
बाबा भर आई है,
ठोकर खायी है नींद गवाई है।।5।

ठोकर खाई है नींद गंवाई है,
ठोकर खायी है नींद गवाई है,
तब जाके तकदीर मुझे,
तेरे दर पे लाई है,
ठोकर खायी है नींद गवाई है।।6।

श्याम बाबा अपने भक्तों को शांति और आशीर्वाद प्रदान करते हैं, जिससे उनकी सारी परेशानियाँ दूर होती हैं। इस कृपा को अब हार गया हूँ श्याम, हारे के सहारे श्याम, मुझे गले लगा लो ना, तेरे भजनों में है जादू महसूस तुझे ही करूं मैं, मांगो दातार से खाटू दरबार से जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा के आशीर्वाद और कृपा का अनुभव करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment