Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

भक्तो के लिए आपने क्या क्या नहीं किया

श्याम बाबा की कृपा और आशीर्वाद में वह शक्ति है जो अपने भक्तों के जीवन को संजीवनी प्रदान करती है। भक्तो के लिए आपने क्या क्या नहीं किया भजन इसी अनमोल प्रेम और समर्थन को व्यक्त करता है, जो श्याम बाबा अपने भक्तों के लिए निरंतर करते रहते हैं। आइए, इस भजन को पढ़ें और महसूस करें कि श्याम बाबा ने हमारे लिए क्या-क्या किया है, और हमें उनके आशीर्वाद से जीवन को संजीवित करने का मौका दिया है।

Bhakto Ke Liye Aapne Kya Kya Nahi Kiya

भक्तो के लिए आपने,
क्या क्या नहीं किया,
लेकिन किसी के सामने,
लेकिन किसी के सामने,
चर्चा नहीं किया,
भक्तों के लिये आपने,
क्या क्या नहीं किया।।1।।

प्रहलाद को बचा लिया,
खम्बे से आ गए,
प्रहलाद को बचा लिया,
खम्बे से आ गए,
ऐसा करिश्मा आपने,
ऐसा करिश्मा आपने,
पहले नहीं किया,
भक्तों के लिये आपने,
क्या क्या नहीं किया।।2।

जब गज को पकड़ा ग्राह ने,
तेरी पुकार की,
जब गज को पकड़ा ग्राह ने,
तेरी पुकार की,
पल में बचा लिया उसे,
पल में बचा लिया उसे,
देरी नहीं किया,
भक्तों के लिये आपने,
क्या क्या नहीं किया।।3।

करते हो भूल जाते हो,
ऐसे दयालु हो,
करते हो भूल जाते हो,
ऐसे दयालु हो,
है कौन जिसपे आपने,
है कौन जिसपे आपने,
किरपा नहीं किया,
भक्तों के लिये आपने,
क्या क्या नहीं किया।।4।

भक्तो के लिए आपने,
क्या क्या नहीं किया,
लेकिन किसी के सामने,
लेकिन किसी के सामने,
चर्चा नहीं किया,
भक्तों के लिये आपने,
क्या क्या नहीं किया।।5।।

श्याम बाबा अपने भक्तों के लिए सच्चे सखा और मार्गदर्शक हैं, और उनकी कृपा से जीवन की हर कठिनाई सरल बन जाती है। इस दिव्य कृपा को अब हार गया हूँ श्याम, हारे के सहारे श्याम, मुझे गले लगा लो ना, तेरे भजनों में है जादू महसूस तुझे ही करूं मैं, मांगो दातार से खाटू दरबार से जैसे अन्य भजनों में भी महसूस किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा के आशीर्वाद और कृपा का अनुभव करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment