Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

गलियां जरा सजा दो महाकाल आ रहे है लिरिक्स

जब स्वयं महाकाल का आगमन होता है, तो संपूर्ण सृष्टि उनके स्वागत में उमंगित हो उठती है। गलियां जरा सजा दो, महाकाल आ रहे हैं भजन इसी दिव्य उत्साह और श्रद्धा का प्रतीक है। महादेव के आगमन से हर मन भक्तिरस में सराबोर हो जाता है, और चारों ओर हर हर महादेव की गूंज सुनाई देने लगती है। आइए, इस भजन को पढ़ें और महाकाल के स्वागत में मन, वचन और आत्मा को समर्पित करें।

Galiya Jara Saja Do Mahakall Aa Rahe Hai

दोहा –
महाकाल की सवारी,
निकली भ्रमण को आज,
राहें जरा सजा लो,
आ रहे राजाधिमहाराज,
आ रहे राजाधिमहाराज।

गलियां जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है,
श्रद्धा से सर झुका लो,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है।1।

ले आए भक्त उनकी,
लो पालकी सजा कर,
दूल्हा बने है देखो,
महाकाल भोले शंकर,
तुम भी अरज लगा लो,
तुम भी अरज लगा लो,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है।2।

है देवी देव सारे,
दर्शन को आज आए,
महाकाल को गगन से,
सुमन रहे बरसाए,
लो आरती उतारो,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है।3।

नगर भ्रमण को निकले,
श्रष्टि के आज राजा,
सब झूमो नाचो गाओ,
जम के बजाओ बाजा,
खुशियां जरा मना लो,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है।4।

महाकाल राजा आए,
लेने है खैर सबकी,
घर घर की सुन रहे है,
देखो रे टेर सबकी,
चलो आओ दरश पा लो,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है।5।

‘शहनाज़’ की भी सुन लो,
उज्जैन वाले बाबा,
‘प्रतिक’ की किस्मत का,
खोलो जरा दरवाजा,
अब तुम भी दर पे आओ,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है।6।

गलियां जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है,
श्रद्धा से सर झुका लो,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है।7।

महाकाल के आगमन से जीवन में आनंद, शक्ति और भक्ति का संचार होता है। शिवजी की महिमा अनंत है, और जो भी उनके नाम का स्मरण करता है, वह परम आनंद को प्राप्त करता है। इस भक्ति भाव को और प्रगाढ़ करने के लिए जय हो महाकाल की, हर हर महादेव की गूंज, भोलेनाथ की बारात और महाकाल की महिमा अपार जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और शिव आराधना में मग्न हो जाएं। ????????

Leave a comment