Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तेरी सुरतिया जादूगारी रे सांवरा सांवरा

जब भक्त श्याम बाबा के दर्शन करता है, तो उनकी रूप-संवरे में इतनी आकर्षक और दिव्य छवि होती है कि वह दिल को छू जाती है। तेरी सुरतिया जादूगारी रे सांवरा सांवरा भजन इसी दिव्यता और आकर्षण को व्यक्त करता है, जो श्याम बाबा के रूप में बसी है। उनका रूप न केवल भक्तों को मोहित करता है, बल्कि हर दिल में शांति और प्यार का संचार करता है। आइए, इस भजन को पढ़ें और श्याम बाबा की उस दिव्य रूप रेखा में खो जाएं।

Teri Suratiya Jadugari Re Sanwara Sanwara

हंसता हुआ नूरानी चेहरा,
मोर मुकुट का सर पे पहरा,
तेरी सुरतिया जादूगारी रे,
सांवरा सांवरा
सांवरा सांवरा।।1।।

जबसे हमने देखे ये नैन कजरारे,
जबसे हमने देखे ये नैन कजरारे,
माथे पे लटके ये केश घुंघरारे,
ओ दीवाने तू क्या जाने,
मुरली वाले तू क्या जाने,
लुट गए रे लुट गए रे हम,
हंसता हुआ नूरानी चेहरा,
मोर मुकुट का सर पे पहरा,
तेरी सुरतीया जादुगारी रे,
सांवरा सांवरा
सांवरा सांवरा।।2।

हमको तो भा गई ये होठों की रंगत,
हमको तो भा गई ये होठों की रंगत,
जिसको मिली तेरी मुरली की संगत,
जब जब बाजे जग सारा नाचे,
जब जब बाजे ब्रज सारा नाचे,
लोक लाज भूल गए हम,
हंसता हुआ नूरानी चेहरा,
मोर मुकुट का सर पे पहरा,
तेरी सुरतीया जादुगारी रे,
सांवरा सांवरा
सांवरा सांवरा।।3।

गोरों को भाई ये कारी कारी सूरत,
गोरों को भाई ये कारी कारी सूरत,
रोमी के दिल में बसी तेरी मूरत,
दिल मेरा पागल हो गया घायल,
दिल मेरा पागल हो गया घायल,
ऐसा किया तुमने सितम,
हंसता हुआ नूरानी चेहरा,
मोर मुकुट का सर पे पहरा,
तेरी सुरतीया जादुगारी रे,
सांवरा सांवरा
सांवरा सांवरा।।4।

हंसता हुआ नूरानी चेहरा,
मोर मुकुट का सर पे पहरा,
तेरी सुरतिया जादूगारी रे,
सांवरा सांवरा
सांवरा सांवरा।।5।

श्याम बाबा की रूप-संवरे की जो महिमा है, वह शब्दों से परे है और उनके दर्शन से जीवन में शांति और सुख आता है। इस अद्भुत रूप को अब हार गया हूँ श्याम, हारे के सहारे श्याम, मुझे गले लगा लो ना, तेरे भजनों में है जादू महसूस तुझे ही करूं मैं, मांगो दातार से खाटू दरबार से जैसे अन्य भजनों में भी महसूस किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा की कृपा और रूप का अनुभव करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment