Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तूने जीना सिखाया भोलेनाथ जी भजन लिरिक्स

तूने जीना सिखाया भोलेनाथ जी भजन भोलेनाथ की करुणा, उपदेश और कृपा का बखान करता है। जब जीवन की राह कठिन हो जाती है और कोई सहारा नहीं दिखता, तब महादेव ही हैं जो अपने भक्तों को जीने का सही मार्ग दिखाते हैं। वे न केवल संसार के संहारक हैं, बल्कि भक्तों के रक्षक और सच्चे मार्गदर्शक भी हैं। यह भजन हमें यह सिखाता है कि शिव भक्ति में लीन होकर जीवन को सच्चे अर्थों में जिया जा सकता है। आइए, इस भजन के शब्दों के माध्यम से महादेव की असीम कृपा का अनुभव करें।

Tune Jina Sikhaya Bholenath Ji

तुम्हे दिल में बसाया,
तुम्हे अपना बनाया,
तूने जीना सिखाया भोलेनाथ जी,
तूने जीना सिखाया भोलेंनाथ जी।1।

गाड़ी दिलवाई तूने घर बनवाया,
मैंने उस घर में तेरा मंदिर बनाया,
मन के मंदिर में मैंने तुमको बिठाया,
तुम्हे दिल में बसाया,
तुम्हे अपना बनाया,
तूने जीना सिखाया भोलेंनाथ जी,
तूने जीना सिखाया भोलेंनाथ जी।2।

तेरे ही नाम का तिलक लगाऊं,
तिलक लगाऊं तेरी भक्ति बढ़ाऊं,
शिव शिव रट तेरी अलख जगाऊँ,
तुम्हे दिल में बसाया,
तुम्हे अपना बनाया,
तूने जीना सिखाया भोलेंनाथ जी,
तूने जीना सिखाया भोलेंनाथ जी।3।

यहाँ हर गली में बसता शिवा है,
बच्चा हो बूढ़ा हो सब भजता शिवा है,
डम डम डमरू बजायो रे भोलेबाबा,
तुम्हे दिल में बसाया,
तुम्हे अपना बनाया,
तूने जीना सिखाया भोलेंनाथ जी,
तूने जीना सिखाया भोलेंनाथ जी।4।

तुम्हे दिल में बसाया,
तुम्हे अपना बनाया,
तूने जीना सिखाया भोलेनाथ जी,
तूने जीना सिखाया भोलेंनाथ जी।5।

तूने जीना सिखाया भोलेनाथ जी भजन हमें याद दिलाता है कि महादेव की भक्ति ही जीवन का सच्चा आधार है। जब भक्त महादेव की शरण में आ जाता है, तो जीवन की हर कठिनाई आसान हो जाती है। यदि आपको यह भजन प्रेरणादायक लगा, तो भोले बाबा ने पकड़ा हाथ अकेला मत समझो, अब सबकुछ सम्भालो भोलेनाथ मैं आया तेरे चरणों में, भोला तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है, और मुख पे हो सदा तेरा नाम जपु ॐ नमः शिवाय भी करें। इन भजनों को पढ़कर आपकी शिव भक्ति और प्रगाढ़ होगी, और भोलेनाथ की कृपा सदैव आपके साथ बनी रहेगी। ????????✨

Leave a comment