Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बोल महादेव बोल रे बन्दे शिव जी भजन लिरिक्स

बोल महादेव बोल रे बन्दे भजन हमें भगवान शिव के नाम का स्मरण करने और उनकी भक्ति में लीन होने का संदेश देता है। महादेव का नाम स्वयं कल्याणकारी है, जो भी इसे सच्चे मन से जपता है, उसके जीवन से समस्त संकट दूर हो जाते हैं। यह भजन हमें शिवजी की महिमा का अनुभव कराता है और हमें प्रेरित करता है कि हम अपने जीवन में हर परिस्थिति में “महादेव” का नाम लेते रहें। उनकी भक्ति से ही हमें आत्मबल, शांति और मोक्ष का मार्ग प्राप्त होता है। इसलिए, हर सांस में “बोल महादेव” का जाप करें और उनकी कृपा के भागी बनें।

Bol Mahakal Bol Re Bande, Bol Mahadev Bol

दिल में समा ले,
मन में समा ले,
मन की आँखे खोल,
बोल महादेव बोल रे बन्दे,
बोल महादेव बोल,
बोल महादेव बोल रे बन्दें,
बोल महादेव बोल।1।

शिव के नाम से,
बलवान भी बल पाते है,
देव दानव भी इसी,
नाम से हल पाते है,
लाख खतरे हो,
इसी नाम से टल जाते है,
कितने जन्मों के,
सब पाप भी जल जाते है,
नाम लेते है शिव का,
वो तो ही फल पाते है,
खोटे सिक्के भी इसी,
नाम से चल जाते है,
दिल में समा ले,
मन में समा ले,
मन की आँखे खोल,
बोल महादेव बोल रे बन्दें,
बोल महादेव बोल।2।

भोले बाबा भोले,
भक्तो का भरम रखते है,
अपने भक्तो को तो वो,
सबसे परम रखते है,
विघ्न हर्ता है महादेव,
विघ्न हरते है,
जड़ेश्वर बाबा ही तो,
सब पे करम करते है,
देवता और नहीं,
जब किसी की सुनते है,
पुकारो दिल भोलेनाथ,
सबकी सुनते है,
दिल में समा ले,
मन में समा ले,
मन की आँखे खोल,
बोल महादेव बोल रे बन्दे,
बोल महादेव बोल,
बोल महादेव बोल रे बन्दें,
बोल महादेव बोल।3।

सच्चा ये वाक्या और,
सच्ची ये कहानी है,
बूढ़ी औरत थी,
अमरनाथ की दीवानी है,
उसने अमरनाथ के,
दर्शन की दिल में ठानी है,
लोग पागल समझे,
वो मगर सयानी है,
अकेली चल पड़ी है,
रात भी तूफानी है,
मन में विश्वास है,
की साथ में बर्फानी है।4।

इसी विश्वास में,
वो तो चली जाती थी,
बाबा बर्फानी के गुणगान,
गाती जाती थी,
तेज बारिश में तो,
बेहोश होकर गिर वो पड़ीं,
एक जोगी वहां से निकला,
नज़र उसकी पड़ी,
अपने कन्धों पे बिठाके,
मैया को पहुंचाया,
पहुंची अमरनाथ के पर दर तो,
मैया को होश आया,
और जोगी के देख के,
उसको बड़ी हैरानी है,
आँखों में तेज और,
चेहरा बड़ा नूरानी है,
वो हंस के चल दिया,
जोगी बड़ा किरपानी है,
वो कोई और नहीं था,
बाबा बर्फानी है।5।

दिल में समा ले,
मन में समा ले,
मन की आँखे खोल,
बोल महादेव बोल रे बन्दे,
बोल महादेव बोल,
बोल महादेव बोल रे बन्दें,
बोल महादेव बोल।6।

बोल महादेव बोल रे बन्दे भजन हमें सिखाता है कि शिव का नाम ही सच्ची शक्ति और सच्ची भक्ति का आधार है। जो भी व्यक्ति श्रद्धा से महादेव को पुकारता है, उसे जीवन में किसी भी संकट का भय नहीं रहता। महादेव की कृपा से सब कुछ संभव हो जाता है, बस उनके नाम का स्मरण करते रहना चाहिए। यदि आपको यह भजन पसंद आया, तो शिव का नाम जपो संसारी, मुख पे हो सदा तेरा नाम जपु ॐ नमः शिवाय, जपले महाकाल का नाम तेरे बनेंगे बिगड़े काम, और भोले तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है भी करें। इन भजनों को पढ़कर आपकी भक्ति और भी गहरी होगी और भोलेनाथ की कृपा सदा बनी रहेगी। ????????✨

Leave a comment