शिवरात्रि का त्यौहार है भजन लिरिक्स

शिवरात्रि का त्यौहार है भजन महादेव की महिमा और उनके सबसे पावन पर्व, महाशिवरात्रि की महत्ता को उजागर करता है। यह त्यौहार केवल एक पर्व नहीं, बल्कि शिवभक्तों के लिए एक दिव्य अवसर है, जब वे पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव की आराधना करते हैं। व्रत, रुद्राभिषेक, मंत्रजप और भजन-कीर्तन के माध्यम से भक्त शिव की कृपा प्राप्त करते हैं। यह भजन हमें शिवरात्रि के इस पावन अवसर पर उनकी भक्ति में लीन होने के लिए प्रेरित करता है, जिससे हमारा जीवन मंगलमय और आनंदमय हो जाए।

Shivratri Ka Tyohar Hai

शिवरात्रि का त्यौहार है,
शिव शंकर का वार है,
बम भोले का वार है,
शिव शंकर को भजले प्यारे,
करते बेड़ा पार है,
शिवरात्रि का त्यौहार है।1।

कोई फल और फूल चढ़ावे,
कोई बेल और पाती है,
कोई बेल और पाती है,
एक लोटे जल से ही,
खुश हो जाते ये कैलाशी है,
खुश हो जाते कैलाशी है,
करते सब उद्धार है,
शिव शंकर का वार है,
बम भोले का वार है,
शिव शंकर को भजले प्यारे,
करते बेड़ा पार है,
शिवरात्रि का त्यौहार है।2।

तीन लोक के स्वामी बाबा,
शिव शंकर कैलाशी है,
शिव शंकर कैलाशी है,
पीकर के भंगिया रहता,
अपनी धुन में अविनाशी है,
अपनी धुन में अविनाशी है,
सर पे गंगा का भार है,
शिव शंकर का वार है,
बम भोले का वार है,
शिव शंकर को भजले प्यारे,
करते बेड़ा पार है,
शिवरात्रि का त्यौहार है।3।

मस्तक ऊपर चंद्र विराजे,
पहने सर्पो की माला है,
पहने सर्पो की माला है,
जटा में जिनकी गंग विराजे,
रूप बड़ा विकराला है,
रूप बड़ा विकराला है,
नंदी पर सवार है,
शिव शंकर का वार है,
बम भोले का वार है,
शिव शंकर को भजले प्यारे,
करते बेड़ा पार है,
शिवरात्रि का त्यौहार है।4।

जटा जुट धारी भंडारी,
शिव शंकर भगवान है,
शिव शंकर भगवान है,
तुमसा ना प्रभु कोई दानी,
लीला तेरी महान है,
लीला तेरी महान है,
देवों में देव महान है,
शिव शंकर का वार है,
बम भोले का वार है,
शिव शंकर को भजले प्यारे,
करते बेड़ा पार है,
शिवरात्रि का त्यौहार है।5।

शिवरात्रि का त्यौहार है,
शिव शंकर का वार है,
बम भोले का वार है,
शिव शंकर को भजले प्यारे,
करते बेड़ा पार है,
शिवरात्रि का त्यौहार है।6।

शिवरात्रि का त्यौहार है भजन हमें महादेव की भक्ति और उनके पावन पर्व की महिमा का एहसास कराता है। यह दिन आत्मशुद्धि, साधना और शिव के अनन्य प्रेम में डूब जाने का होता है। जो भी इस दिन शिवजी का व्रत रखता है और उनकी स्तुति करता है, उसे महाकाल की अपार कृपा प्राप्त होती है। यदि आपको यह भजन पसंद आया, तो हर हर महादेव शम्भू काशी विश्वनाथ गंगे, महाकाल के द्वार चले चलो, भोले के दरबार से खाली नहीं जाएंगे, और शंकर तेरी जटा में बहती है गंग धारा भी करें। इन भजनों को पढ़कर आपका मन शिव भक्ति में और अधिक रम जाएगा और भोलेनाथ की कृपा सदा बनी रहेगी। ????????✨

Leave a comment