Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

उज्जैन का राजा महाकाल राजा

उज्जैन का राजा महाकाल राजा भजन भगवान शिव के महाकाल रूप की महिमा का गुणगान करता है। उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग अनादि काल से भक्तों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र रहा है। महाकाल, जो काल के भी काल हैं, अपने भक्तों की हर विपदा को हर लेते हैं और उन्हें अभय का वरदान देते हैं। यह भजन हमें उनके दिव्य स्वरूप, अपार शक्ति और असीम कृपा का अनुभव कराता है, जिससे मन में शिव भक्ति की लौ जल उठती है।

Ujjain Ka Raja Mahakal Raja

उज्जैन का राजा,
महाकाल राजा,
बजता है डमरू तो,
सजता है राजा,
उज्जेन का राजा,
महाकाल राजा।1।

भस्म लगाए गले सर्प माला,
शीश गंगा गिराये बागम्बर धारा,
कालो का काल महाकाल राजा,
उज्जेन का राजा,
महाकाल राजा।2।

शिव भोला मेरा औघड़ वाला,
जो सबके मन की हर एक बात माना,
दिन दयाला शिव डमरू वाला,
उज्जेन का राजा,
महाकाल राजा।3।

न कोई राजा आया न कोई दूल्हा,
घोड़े चढ़ा जाये ना कोई सूरा,
राजा यही हे दूल्हा यही हे,
उज्जेन का राजा,
महाकाल राजा।4।

भजन थारा गाऊ महाकाल राजा,
देना सहारा में आज पुकारा,
धरम कहे बाबा जल्दी बुलाना,
उज्जेन का राजा,
महाकाल राजा।5।

उज्जैन का राजा,
महाकाल राजा,
बजता है डमरू तो,
सजता है राजा,
उज्जेन का राजा,
महाकाल राजा।6।

उज्जैन का राजा महाकाल राजा भजन करने से महादेव की असीम कृपा प्राप्त होती है और मन में भक्ति, शांति और साहस का संचार होता है। महाकाल की महिमा अपरंपार है और उनका स्मरण हर संकट से मुक्त कर सकता है। अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो महाकाल आरती, शिव तांडव स्तोत्र, शिव चालीसा, और हर हर महादेव भजन भी करें। ये सभी भजन शिव जी की अनंत महिमा को दर्शाते हैं और उनकी कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ मार्ग हैं। ????✨

Leave a comment