Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जबसे हमने श्याम तेरा दीदार कर लिया

जब भक्त की आँखें श्याम बाबा के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर लेती हैं, तो उसके जीवन में एक अद्भुत परिवर्तन आ जाता है। जबसे हमने श्याम तेरा दीदार कर लिया भजन इसी भाव को प्रकट करता है, जहाँ भक्त यह अनुभव करता है कि बाबा के एक बार दर्शन मात्र से ही उसका मन शुद्ध, आत्मा पवित्र और हृदय भक्तिरस से सराबोर हो गया। आइए, इस भजन को पढ़ें और श्याम बाबा की भक्ति में लीन हो जाएं।

Jabse Humne Shyam Tera Deedar Kar Liya

जबसे हमने श्याम तेरा,
दीदार कर लिया,
हर ग्यारस खाटू आने का,
विचार कर लिया।।1।।

जब पहली बार,
तेरे कीर्तन में आया,
रूप तेरा देख,
मन ये लुभाया,
फिर मैंने घर वालो को,
तैयार कर लिया,
हर ग्यारस खाटू आने का,
विचार कर लिया।।2।।

जब जब भी जिसने,
मेरे श्याम को पुकारा,
बाबा आया है उनका,
बन के सहारा,
बिन बोले ही इसने मेरा,
काम कर दिया,
हर ग्यारस खाटू आने का,
विचार कर लिया।।3।।

श्याम प्रेमी की तो है,
बात निराली,
इनके यहां है,
हर रोज दीवाली,
‘अभिनव’ ने बाबा,
ये स्वीकार कर लिया,
हर ग्यारस खाटू आने का,
विचार कर लिया।।4।।

जबसे हमने श्याम तेरा,
दीदार कर लिया,
हर ग्यारस खाटू आने का,
विचार कर लिया।।5।।

श्याम बाबा के दिव्य दर्शन का प्रभाव भक्त के जीवन को आनंद, शांति और प्रेम से भर देता है। उनकी इस अनमोल कृपा को खाटू वाले श्याम बाबा तेरी महिमा न्यारी है, श्याम नाम के दीवाने देखो लाखों मिलेंगे, अब तो आ जा खाटू के श्याम, जिसको ये दुनिया हराए, उसे श्याम जिताए जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा की भक्ति में डूबकर उनके प्रेम और आशीर्वाद का अनुभव करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment