Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जिसको ये दुनिया हराए उसे श्याम जिताए

जब दुनिया हमें कमजोर समझकर हरा देती है, तब एकमात्र श्याम बाबा ही होते हैं, जो हमें जीत की राह दिखाते हैं। जिसको ये दुनिया हराए, उसे श्याम जिताए भजन इसी सत्य को प्रकट करता है कि श्याम बाबा अपने भक्तों का संबल बनते हैं और हर हार को जीत में बदल देते हैं। यह भजन हमें सिखाता है कि यदि हमारी श्रद्धा सच्ची है और हम पूरी आस्था के साथ श्याम बाबा की शरण में आते हैं, तो वे हमें कभी भी निराश नहीं करेंगे। आइए, इस भजन को पढ़ें और उनकी भक्ति में डूब जाएं।

Jisko Ye Duniya Haraye Use Shyam Jitaye

भक्तों की आंख से आंसू,
गिरते ना देख ये पाए,
जिसको ये दुनिया हराए,
उसे श्याम जिताए,
ओ उसे श्याम जिताए,
सांसों का क्या है भरोसा,
कल आए या ना आए,
लेकिन जो इनको बुलाए,
विश्वास है आए,
ओ विश्वास है आए।।1।।

कलयुग का सच्चा दर है,
परचा हर कदम कदम पे,
इस श्याम ने भर दी देखो,
खुशियां कितनी आंगन में,
जब श्याम कृपा हो जाए,
पतझड़ में सावन आए,
जिसको ये दुनियां हराये,
उसे श्याम जिताए,
ओ उसे श्याम जिताए।।2।

घनश्याम दयालु इतने,
साया बन साथ निभाते,
ये है तो हम जिंदा है ना,
होते तो मर जाते,
जिनको है श्याम सहारा,
बोलो कैसे गिर जाए,
जिसको ये दुनियां हराये,
उसे श्याम जिताए,
ओ उसे श्याम जिताए।।3।

हर दर्द इन्हे प्रेमी का,
अपना सा कमल लगता है,
प्रेमी के खातिर क्या ये,
बाबा कर ना सकता है,
जो श्याम पे होता निर्भर,
वो कभी ना धोखा खाए,
जिसको ये दुनियां हराये,
उसे श्याम जिताए,
ओ उसे श्याम जिताए।।4।

भक्तों की आंख से आंसू,
गिरते ना देख ये पाए,
जिसको ये दुनिया हराए,
उसे श्याम जिताए,
ओ उसे श्याम जिताए,
सांसों का क्या है भरोसा,
कल आए या ना आए,
लेकिन जो इनको बुलाए,
विश्वास है आए,
ओ विश्वास है आए।।5।

श्याम बाबा अपने भक्तों की हर हार को जीत में बदलने की शक्ति रखते हैं। वे अपने अनन्य भक्तों पर सदैव कृपा बरसाते हैं और उन्हें हर कठिनाई से उबारते हैं। उनकी इस असीम कृपा को श्याम पे रख विश्वास, वो पार लगाएगा, खाटू वाले श्याम बाबा तेरी महिमा न्यारी है, अब तो आ जा खाटू के श्याम, श्याम नाम के दीवाने देखो लाखों मिलेंगे जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा की भक्ति में लीन होकर अपने जीवन को भक्तिमय बनाएं। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment