तेरी जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश भजन लिरिक्स

भगवान गणेश जी की महिमा अपार है। वे बुद्धि, ज्ञान और सफलता के दाता हैं, जो भक्तों के समस्त विघ्नों को दूर कर जीवन को मंगलमय बनाते हैं। तेरी जय हो गणेश, तेरी जय हो गणेश भजन में बप्पा की महिमा और उनके दिव्य आशीर्वाद का गुणगान किया गया है। यह भजन भक्तों के हृदय में श्रद्धा और आस्था को प्रबल करता है और गणपति बप्पा की कृपा का एहसास कराता है।

Teri Jay Ho Ganesh Teri Jay Ho Ganesh

श्लोक –
प्रथमे गौरा जी को वंदना,
द्वितीये आदि गणेश,
त्रितिये सुमीरु शारदा,
मेरे कारज करो हमेश।

तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हों गणेश।1।

किस जननी ने तुझे जनम दियो है,
किस जननी ने तुझे जनम दियो है,
किसने दियो उपदेश,
तेरी जय हों गणेश,
तेरी जय हों गणेश।2।

माता गौरा ने तेनू जनम दियो है,
माता गौरा ने तेनू जनम दियो है,
शिव ने दियो उपदेश,
तेरी जय हों गणेश,
तेरी जय हों गणेश।3।

कारज पूरण कदहि होवे,
कारज पूरण कदहि होवे,
गणपति पूजो जी हमेश,
तेरी जय हों गणेश,
तेरी जय हों गणेश।4।

सिमरु चरण तेरा ध्यानु यश गावे,
सिमरु चरण तेरा ध्यानु यश गावे,
हृदये करो प्रवेश,
तेरी जय हों गणेश,
तेरी जय हों गणेश।5।

तेरी जय हों गणेश,
तेरी जय हों गणेश।6।

गणपति बप्पा की स्तुति से जीवन में शुभता और सकारात्मकता का संचार होता है। तेरी जय हो गणेश, तेरी जय हो गणेश भजन हमें उनकी महिमा का गुणगान करने और भक्ति में रमने की प्रेरणा देता है। यदि आप गणेश जी के और भी भजनों की भक्ति में लीन होना चाहते हैं, तो तुम जो कृपा करो तो मिट जाए विपदा सारी, घर में पधारो गजानंद जी, मेरे घर में पधारो, म्हारा कीर्तन में रस बरसाओ , गजमुख धारी, जिसने तेरा सच्चे मन से जाप किया जैसे भजनों को भी पढ़ें और गणपति बप्पा की भक्ति में रम जाएं।

Leave a comment