भक्तों के झूले में श्री श्याम बैठे है

जब भक्त अपने आराध्य को प्रेम और श्रद्धा से झूला झुलाते हैं, तो वह क्षण दिव्यता से भर जाता है। भक्तों के झूले में श्री श्याम बैठे हैं भजन श्याम बाबा की कृपा और उनके भक्तों के साथ उनके आत्मीय संबंध को दर्शाता है। यह भजन बताता है कि जब हम सच्चे मन से श्याम बाबा को पुकारते हैं और अपने हृदय रूपी झूले में उन्हें विराजमान करते हैं, तो वे अवश्य आते हैं। आइए, इस भजन को पढ़ें और श्याम बाबा की कृपा का अनुभव करें।

Bhakto Ke Jhule Me Sri Shyam Baitha Hai

भक्तों के झूले में,
श्री श्याम बैठे है,
हाथ में भक्त के,
डोर भगवान की,
हाथ में भक्त के,
डोर भगवान की।।1।।

झूला भक्तों ने सुंदर सा,
बनवा रखा,
श्याम आए अकेले ना,
लाए सखा,
साथ ना गोपी बाला है,
ना कोई ब्रज का ग्वाला है,
हाथ में भक्त के,
डोर भगवान की,
हाथ में भक्त के,
डोर भगवान की।।2।

धीरे धीरे झुलाना,
संभल के जरा,
आज इनका अनाड़ियों से,
पाला पड़ा,
कहीं श्याम ना डर जाए,
झूले से ना उतर आए,
हाथ में भक्त के,
डोर भगवान की,
हाथ में भक्त के,
डोर भगवान की।।3।।

फस गए नट नटखट कन्हैया,
भक्तों के घर,
अब तो मुरली बजा दो,
हे श्याम सुंदर,
राधा ढूंढती आएगी,
तब जोड़ी जम जाएगी,
हाथ में भक्त के,
डोर भगवान की,
हाथ में भक्त के,
डोर भगवान की।।4।

सारी दुनिया की डोरी,
हिलाते प्रभु,
अपनी मरजी से हमको,
नचाते प्रभु,
‘बिन्नू’ आज मिला मौका,
मान बढ़ा है भक्तों का,
हाथ में भक्त के,
डोर भगवान की,
हाथ में भक्त के,
डोर भगवान की।।5।

भक्तों के झूले में,
श्री श्याम बैठे है,
हाथ में भक्त के,
डोर भगवान की,
हाथ में भक्त के,
डोर भगवान की।।6।

श्याम बाबा अपने भक्तों के प्रेम को कभी ठुकराते नहीं, वे सदा उनकी पुकार सुनते हैं और उनकी भक्ति स्वीकार करते हैं। उनकी इस कृपा को खाटू वाले श्याम बाबा तेरी महिमा न्यारी है, अब तो आ जा खाटू के श्याम, श्याम नाम के दीवाने देखो लाखों मिलेंगे, हे श्याम तेरा दीवाना आया है जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा की भक्ति में मग्न होकर अपने जीवन को भक्तिमय बनाएं। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment