Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

ओल्यू आवे रे श्याम तेरी ओल्यू आवे रे

जब भक्ति गहरी हो जाती है, तो मन हर पल अपने आराध्य के दर्शन की आस में रहता है। ओल्यू आवे रे श्याम, तेरी ओल्यू आवे रे भजन भी इसी प्रेम और तड़प को दर्शाता है, जहाँ भक्त श्याम बाबा के दर्शन की व्याकुलता में पुकार उठता है। आइए, इस भजन को पढ़ें और उनकी भक्ति का आनंद लें।

Olyu Aave Re Shyam Teri Olyu Aave Re

ओल्यू आवे रे,
श्याम तेरी ओल्यू आवे रे,
नैणा ने सूरतिया तेरी,
नैणा ने सूरतिया तेरी,
बहुत सतावे रे,
ओल्यूं आवे रे,
श्याम तेरी ओल्यूं आवे रे।।1।।

तू ही तू दीखे रे,
ये आँख्यां भीजे रे,
हुक कालजे उठती जावे,
हिचक्यां आवे रे,
मौज घणी है बाबा फिर भी,
मौज घणी है बाबा फिर भी,
कुछ नहीं भावे रे,
ओल्यूं आवे रे,
श्याम तेरी ओल्यूं आवे रे।।2।।

करयो के जादू रे,
तेरो के लागूं रे,
झुरझुर रोऊँ टीस साँवरा,
बढ़ती जावे रे,
टाबरियां ने क्यूँ ना आके,
टाबरियां ने क्यूँ ना आके,
गले लगावे रे,
ओल्यूं आवे रे,
श्याम तेरी ओल्यूं आवे रे।।3।।

कदे ना भूलूँ रे,
या तेरी ओल्यूं रे,
हाल मेरा ये तन्ने जाके,
कुण सुणावे रे,
‘लहरी’ बाँधी डोर प्रेम की,
‘लहरी’ बाँधी डोर प्रेम की,
टूट ना जावे रे,
ओल्यूं आवे रे,
श्याम तेरी ओल्यूं आवे रे।।4।।

ओल्यू आवे रे,
श्याम तेरी ओल्यूं आवे रे,
नैणा ने सूरतिया तेरी,
नैणा ने सूरतिया तेरी,
बहुत सतावे रे,
ओल्यूं आवे रे,
श्याम तेरी ओल्यूं आवे रे।।5।।

श्याम बाबा के प्रेम में जो एक बार डूब जाता है, वह फिर जीवनभर उनकी भक्ति में ही रम जाता है। उनकी इस असीम कृपा को खाटू वाले श्याम बाबा तेरी महिमा न्यारी है, अब तो आ जा खाटू के श्याम, श्याम नाम के दीवाने देखो लाखों मिलेंगे, हे श्याम तेरा दीवाना आया है जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा के प्रेम में मग्न होकर अपने जीवन को भक्तिमय बनाएं। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment