Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

कुछ तो बात बनाओ जी | Kuch To Baat Banao Ji

भक्त और भगवान के बीच का संबंध प्रेम और अनुराग से भरा होता है। कुछ तो बात बनाओ जी भजन इसी प्रेमपूर्ण संवाद को दर्शाता है, जहाँ भक्त श्याम बाबा से अपने मन की बात मनवाने की विनती करता है। यह भजन दर्शाता है कि जब हम अपने आराध्य से सच्चे प्रेम और समर्पण के साथ जुड़ते हैं, तो वे हमारी पुकार अवश्य सुनते हैं। श्याम बाबा अपने भक्तों की भावनाओं को समझते हैं और उन पर अपनी कृपा बरसाते हैं। आइए, इस भजन को पढ़ें और बाबा श्याम के स्नेह का अनुभव करें।

Kuch To Baat Banao Ji

थोड़े दिन से जी नहीं भरता,
कुछ तो बात बनाओ जी,
ऐसी किरपा कर खाटू में,
कुछ दिन और बिताऊ जी।।1।।

पहले दिन की यात्रा,
रिंगस से निसान उठाऊं जी,
झूमते गाते भजन सुनाते,
बाबा तुझे रिझाऊ जी,
थोड़ी बात जो मेरी मानो,
मैं दर्शन कर आऊं जी,
ऐसी किरपा कर खाटू में,
कुछ दिन और बिताऊ जी।।2।।

दूजे दिन सालासर जाऊं,
सुख दुःख उन्हें सुनाऊ जी,
बालाजी को धोक लगा कर,
दुखड़े मैं भी मिटाऊ जी,
थोड़ी सिफारिस कर दो बाबा,
मैं जीवन में तर जांऊ जी,
ऐसी किरपा कर खाटू में,
कुछ दिन और बिताऊ जी।।3।।

तिजे दिन मैं झुंझुनू जाऊ,
चरणों में बिछ जाऊ जी,
दादी दादी कह कर उनको,
प्यारे भजन सुनाऊं जी,
दादी का मैं प्यार पाकर,
खाटू को लौट आऊं जी,
ऐसी किरपा कर खाटू में,
कुछ दिन और बिताऊ जी।।4।।

छोड़ के बाबा घर को जाऊ,
दिल मेरा नही करता जी,
प्यार दिया जो तूने बाबा,
दिल मेरा नही भरता जी,
प्यार थोड़ा ‘पिंटू’ से ज्यादा,
तो एक बात बताऊं जी,
ऐसी किरपा करदे बाबा,
खाटू में रह जाऊ जी।।5।।

थोड़े दिन से जी नहीं भरता,
कुछ तो बात बनाओ जी,
ऐसी किरपा कर खाटू में,
कुछ दिन और बिताऊ जी।।6।।

श्याम बाबा अपने भक्तों की हर पुकार का उत्तर प्रेम और कृपा से देते हैं। जो सच्चे मन से उन्हें पुकारता है, वह कभी खाली नहीं जाता। उनकी इसी असीम कृपा को श्याम नाम के दीवाने देखो लाखों मिलेंगे, खाटू वाले श्याम बाबा तेरी महिमा न्यारी है, अब तो आ जा खाटू के श्याम, हे श्याम तेरा दीवाना आया है जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा की भक्ति में लीन होकर अपने मन को शांत और आनंदित करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment