भक्त का हृदय प्रेम, विश्वास और आशाओं से भरा होता है, जब वह अपने आराध्य श्याम बाबा के चरणों में आता है। कई अरमान लेकर मैं तुम्हारे पास आता हूँ भजन भी इसी भावना को दर्शाता है, जहाँ एक भक्त अपनी सभी इच्छाओं, दुखों और मनोकामनाओं को लेकर श्याम बाबा की शरण में आता है। वह जानता है कि बाबा की कृपा से उसके सारे दुख समाप्त हो जाएंगे और जीवन सुख-शांति से भर जाएगा। आइए, इस भजन को पढ़कर उनके प्रेम और करुणा का अनुभव करें।
Kai Arman Lekar Main Tumhare Paas Aata Hun
कई अरमान लेकर मैं,
तुम्हारे पास आता हूँ,
मगर सूरत तेरी देखूं,
मगर सूरत तेरी देखूं,
की सब कुछ भूल जाता हूँ।।1।।
बया क्या मैं करूं तुमसे,
ये आंखें पढ़ ही लेते हो,
मेरे जजबातों को हाथों से,
तुम तो घड़ ही देते हो,
दया के तुम तो सागर हो,
दया के तुम तो सागर हो,
ये मैं क्यों भूल जाता हूँ।।2।।
समय था एक वो भी बाबा,
की टूटे बिखरे थे सपने,
की बेरंग था मेरा जीवन,
की इसमें रंग भरे तूने,
करिश्मा याद आता है,
करिश्मा याद आता है,
चरण में झुक मैं जाता हूँ।।3।।
निभाई लाज अब तक श्याम,
की इसको आगे भी रखना,
तेरी किरपा यूं ही रखना,
चरण से दूर ना करना,
बसे ‘निर्मल’ के दिल में तू,
बसे ‘निर्मल’ के दिल में तू,
की तेरे गुण में गाता हूँ।।4।।
कई अरमान लेकर मैं,
तुम्हारे पास आता हूँ,
मगर सूरत तेरी देखूं,
मगर सूरत तेरी देखूं,
की सब कुछ भूल जाता हूँ।।5।।
श्याम बाबा अपने भक्तों की हर पुकार सुनते हैं और उनकी झोली कृपा से भर देते हैं। जब भक्त सच्चे मन से बाबा को पुकारता है, तो वे उसकी हर मनोकामना पूरी कर देते हैं। बाबा की इस अपार कृपा और भक्तों के प्रति उनके प्रेम को हे श्याम तेरा दीवाना आया है, अब तो आ जा खाटू के श्याम, श्याम नाम के दीवाने देखो लाखों मिलेंगे, खाटू वाले श्याम बाबा तेरी महिमा न्यारी है जैसे अन्य भजनों में भी महसूस किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा की भक्ति में लीन होकर अपने जीवन को शुभ और आनंदमय बनाएं। जय श्री श्याम! ????????