Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बिगड़ी तेरी बनाएगा नाम गणपति का लख्खा जी भजन लिरिक्स

भगवान गणेश जी का स्मरण करने मात्र से ही असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। वे विघ्नों को हरने वाले और भक्तों के हर संकट को दूर करने वाले देवता हैं। बिगड़ी तेरी बनाएगा, नाम गणपति का लख्खा जी भजन इसी विश्वास को प्रकट करता है कि गणपति बप्पा का नाम लेने से हर बिगड़ा हुआ काम संवर जाता है। इस भजन के भावपूर्ण शब्द भक्तों के मन में श्री गणेश के प्रति और भी गहरी श्रद्धा उत्पन्न करते हैं।

Bigadi Teri Babayega Naam Garpati Ka – Lakhha Ji Bhajan Lyrics

बिगड़ी तेरी बनाएगा,
नाम गणपति का,
संकट सभी मिटाएगा,
नाम गणपति का,
बिगड़ी बनाएगा,
संकट मिटाएगा,
कष्ट ना कभी तू पायेगा,
जो मन से तू गाएगा,
नाम गणपति का,
बिगड़ी तेरी बनाएगा,
नाम गणपति का।1।

मंगल मूरत मंगल कर दो,
सुख समृद्धि का हमको वर दो,
हाथ दया का सर पर धर दो,
भक्ति अपनी आठों पहर दो,
चलने को हमें सत्य डगर दो,
महिमा गाने को लय स्वर दो,

जब भी उसे बुलाएगा,
जब भी उसे बुलाएगा,
देरी नहीं लगाएगा,
चमत्कार दिखलायेगा,
नाम गणपति का,
बिगड़ी तेरी बनायेगा,
नाम गणपति का।2।

विध्न हरण मंगल के दाता,
पिता सदाशिव गिरिजा माता,
पहले तुम्ही को पूजा जाता,
तुम हो सबके भाग्य विधाता,
पैन पुष्प मोदक तुम्हे भाता,
कमला सरल तेरे गुण गाता,

मन में उन्हें बसाएगा,
मन में उन्हें बसाएगा,
करने दया वो आएगा,
नैया पार लगाएगा,
नाम गणपति का,
बिगड़ी तेरी बनायेगा,
नाम गणपति का।3।

बिगड़ी तेरी बनाएगा,
नाम गणपति का,
संकट सभी मिटाएगा,
नाम गणपति का,
बिगड़ी बनाएगा,
संकट मिटाएगा,
कष्ट ना कभी तू पायेगा,
जो मन से तू गाएगा,
नाम गणपति का,
बिगड़ी तेरी बनाएगा,
नाम गणपति का।4।

गणपति बप्पा अपने भक्तों के दुखों का नाश कर उन्हें सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। बिगड़ी तेरी बनाएगा, नाम गणपति का लख्खा जी भजन हमें उनकी असीम कृपा और शक्ति का एहसास कराता है। अगर आप गणेश जी की भक्ति में और भी अधिक डूबना चाहते हैं, तो तेरी वंदना करूँ मैं प्रथमे गणेश देवा, गणपति गजवदन विनायक थाने प्रथम मनावा जी, गजानन कर दो बेड़ा पार, आओ आओ गजानन आओ जैसे भजनों को भी पढ़ें और बप्पा की भक्ति में लीन हों।

Leave a comment