Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

सेठों का सेठ है श्याम भजन

श्याम बाबा की महिमा अपरंपार है, वे भक्तों के कष्ट हरने वाले और मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाले हैं। सेठों का सेठ है श्याम भजन में श्याम बाबा की इस अपार कृपा और ऐश्वर्य का गुणगान किया गया है। यह भजन भक्तों के अटूट विश्वास को दर्शाता है कि जो भी सच्चे मन से श्याम बाबा की शरण में आता है, उसकी झोली कृपा से भर जाती है। जब हम इस भजन को पढ़ते हैं, तो यह हमें बाबा श्याम की भव्यता और उनकी कृपालुता का अहसास कराता है।

Setho Ka Seth Hai Shyam Bhajan

श्याम धनी की दातारी की,
महिमा सबसे ग्रेट है,
सेठों का सेठ है,
सेठो का सेठ है।।1।।

जग के आगे इधर उधर जो,
खुद को सेठ बताते है,
वो भी इस दरबार में आकर,
झोली को फैलाते है,
भक्तों की झोली भरने में,
करता कभी ना लेट है,
सेठो का सेठ हैं,
सेठो का सेठ हैं।।2।

इस कलयुग में केवल मेरे,
श्याम सिक्का चलता है,
फुटी किस्मत रूठी लकीरे,
पल में श्याम बदलता है,
हारे हुए लोगों की खातिर,
खुला प्रभु का गेट है,
सेठो का सेठ हैं,
सेठो का सेठ हैं।।3।

वैसे तो इस दुनिया में,
‘माधव’ है दरबार कई,
पर मेरे खाटू वाले सा,
कोई भी दातार नहीं,
होती है पल भर में सुनाई,
करवाता ना वेट है,
सेठो का सेठ हैं,
सेठो का सेठ हैं।।4।

श्याम धनी की दातारी की,
महिमा सबसे ग्रेट है,
सेठों का सेठ है,
सेठो का सेठ है।।5।

खाटू श्याम जी न केवल भक्तों के संकट हरते हैं, बल्कि उनकी भक्ति को अमूल्य धन के समान बना देते हैं। उनकी महिमा को जितना भी गाया जाए, वह कम ही पड़ता है। बाबा की कृपा का अनुभव खाटू वाले श्याम बाबा तेरी महिमा न्यारी है, श्याम नाम के दीवाने देखो लाखों मिलेंगे, अब तो आ जा खाटू के श्याम, हे श्याम तेरा दीवाना आया है जैसे अन्य भजनों में भी झलकता है। आइए इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा की भक्ति में लीन होकर अपने जीवन को शुभ बना लें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment