Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

भजनो को करते करते मेरी उम्र बीत जाए

भक्ति का मार्ग अनंत है, और सच्चे भक्त की यही कामना होती है कि उसका संपूर्ण जीवन प्रभु के भजन करते-करते ही व्यतीत हो जाए। भजनों को करते-करते मेरी उम्र बीत जाए भजन भी इसी गहरी भावना को प्रकट करता है, जहाँ भक्त चाहता है कि उसके हर पल में केवल भगवान का नाम रहे। जब हम इस भजन को पढ़ते हैं, तो यह हमें श्रीकृष्ण के प्रेम और भक्ति की ओर आकर्षित करता है, जिससे मन शांति और आनंद से भर उठता है।

Bhajano Ko Karte Karte Meri Umra Beet Jaye

भजनो को करते करते,
मेरी उम्र बीत जाए,
मुझे मौत भी जो आए,
दरबार में ही आये,
भजनों को करते करते,
मेरी उम्र बीत जाए।।1।।

तू कहे तो बन के काजल,
तेरी आँख में समाऊं,
तेरी कृपा से ही बाबा,
भजनों को गुनगुनाऊँ,
भजनों को गुनगुनाऊँ,
या काम ऐसा कर दे,
तेरे दिल को जो लुभाए,
भजनों को करते करते,
मेरी उम्र बीत जाए।।2।।

मुझे आज मिल गई है,
जीवन की मेरी मंज़िल,
श्री श्याम मिल गए है,
बस में नहीं ये दिल,
बस में नहीं ये दिल,
‘आलिया बेटू’ पे जो है,
सब श्याम से मिला है,
भजनों को करते करते,
मेरी उम्र बीत जाए।।3।।

कहते ‘रमन’ ये खुशियां,
तेरे नाम से लुटा दूँ,
तेरी श्याम अपने दिल में,
तस्वीर भी सजा दूँ,
तस्वीर भी सजा दूँ,
करनी करू मैं ऐसी,
मेरा श्याम मुस्कुराये,
भजनों को करते करते,
मेरी उम्र बीत जाए।।4।।

भजनो को करते करते,
मेरी उम्र बीत जाए,
मुझे मौत भी जो आए,
दरबार में ही आये,
भजनों को करते करते,
मेरी उम्र बीत जाए।।5।।

भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से बड़ा कोई सुख नहीं। जब जीवन में हर क्षण भजन और संकीर्तन में बीते, तब ही जीवन का सच्चा सार मिलता है। ऐसे ही श्रीकृष्ण प्रेम से सराबोर श्याम नाम के दीवाने देखो लाखों मिलेंगे, कान्हा तेरी बंसी पागल कर जाती है, श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम, राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी, जैसे भजन भी हमें भक्ति के इस मधुर रस में डुबोते हैं। आइए इन भजनों को भी पढ़ें और श्रीकृष्ण के प्रेम में मग्न होकर अपने जीवन को धन्य बनाएं। जय श्रीकृष्ण! ????????

Leave a comment