Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

आओ आओ गजानन आओ आके भक्तों का मान बढ़ाओ भजन लिरिक्स

भगवान गणेश जी का स्मरण करने मात्र से ही मन को शांति और हृदय को नई ऊर्जा प्राप्त होती है। जब भक्त सच्चे मन से बप्पा को पुकारते हैं, तो वे अवश्य आते हैं और अपने भक्तों के कष्ट हर लेते हैं। “आओ आओ गजानन आओ, आके भक्तों का मान बढ़ाओ” भजन भी इसी भक्तिभाव को प्रकट करता है। इस भजन के मधुर शब्द हमें गणपति बप्पा की कृपा के प्रति और अधिक समर्पित कर देते हैं।

Aao Aao Gajanan Aao Aake Bhakto Ka Man Badao

आओ आओ गजानन आओ,
आके भक्तों का मान बढ़ाओ।1।

आओ आओ गजानन आओ,
आके भक्तों का मान बढ़ाओ।2।

ॐ गण गणपतये नमो नमः,
श्री सिद्धिविनायक नमो नमः,
अष्टविनायक नमो नमः,
गणपती बप्पा मोरया।

भोले शंकर के पुत्र गजानन,
गौरा मैया के पुत्र गजानन,
आके भक्तों के मन को भाओ,
आके भक्तों का मान बढ़ाओ।

आओ आओं गजा नन आओं,
आके भक्तों का मान बढ़ाओ।3।

ॐ गण गणपतये नमो नमः,
श्री सिद्धिविनायक नमो नमः,
अष्टविनायक नमो नमः,
गणपती बप्पा मोरया।

रिद्धि सिद्धि को संग में लाना,
गौरा मैया को भूल ना जाना,
आने में देर ना लगाओ,
आके भक्तों का मान बढ़ाओ।

आओ आओ गजा नन आओ,
आके भक्तों का मान बढ़ाओ।4।

ॐ गण गणपतये नमो नमः,
श्री सिद्धिविनायक नमो नमः,
अष्टविनायक नमो नमः,
गणपती बप्पा मोरया।

हम सबके प्यारे गजानन,
सब देवों से न्यारे गजानन,
आके कीर्तन में रस बरसाओ,
आके भक्तों का मान बढ़ाओ।

आओ आओं गजा नन आओ,
आके भक्तों का मान बढ़ाओ।5।

ॐ गण गणपतये नमो नमः,
श्री सिद्धिविनायक नमो नमः,
अष्टविनायक नमो नमः,
गणपती बप्पा मोरया।

गणपति बप्पा हर भक्त की पुकार सुनते हैं और स्नेहपूर्वक उनके जीवन को मंगलमय बनाते हैं। आओ आओ गजानन आओ भजन हमें उनकी दिव्यता और अपार कृपा का अनुभव कराता है। अगर आप गणेश जी के और भी भजनों का आनंद लेना चाहते हैं, तो गजानन कर दो बेड़ा पार, जय गणेश जय गणेश देवा, गणपति बप्पा मोरिया, हे गणराज राघुकुल के राजा जैसे भजनों को भी पढ़ें और बप्पा की भक्ति में लीन हों।

Leave a comment