Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

हर ग्यारस खाटू में मेरी एक हाजिरी हो

खाटू श्याम जी के भक्तों के लिए हर एकादशी का दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन उनके दरबार में लाखों श्रद्धालु हाजिरी लगाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। हर ग्यारस खाटू में मेरी एक हाजिरी हो भजन एक भक्त की अनमोल प्रार्थना को दर्शाता है, जो श्याम बाबा के दर्शन की लालसा रखता है। यह केवल एक गाना नहीं, बल्कि हर श्रद्धालु की भावना का प्रतिबिंब है, जो अपने आराध्य को हर एकादशी निहारने की अभिलाषा रखता है। आइए इस भजन के माध्यम से बाबा श्याम की कृपा का अनुभव करें और उनके प्रेम में डूब जाएं।

Har Gyaras Khatu Me Meri Ek Hazri Ho

हर ग्यारस खाटू में,
मेरी एक हाजिरी हो,
मुझे वही रोक लेना,
जब सांस आखिरी हो,
मुझे वही रोक लेना,
जब सांस आखरी हो।।1।।

तेरे चरणों की सेवा,
जीवन भर श्याम मिले,
तेरी चौखट पर आके,
मन को आराम मिले,
मेरी किस्मत में बाबा,
तेरे दर की चाकरी हो,
मुझे वही रोक लेना,
जब सांस आखरी हो।।2।

मुझे नाम मिले बाबा,
एक श्याम दीवाने का,
तेरे नाम की महिमा को,
जग में फैलाने का,
मेरी वाणी में ख्याति,
तेरे नाम की जगी हो,
मुझे वही रोक लेना,
जब सांस आखरी हो।।3।

तुझको ही पुकारा है,
जब जब भी विपदा पड़ी,
मेरे सिर पर तूने श्याम,
लहराई मोरछड़ी,
तेरी कृपा की ना बाबा,
जग में बराबरी हो,
मुझे वही रोक लेना,
जब सांस आखरी हो।।4।

ये ‘पवन’ तुझे बाबा,
भजनों से रिझाता रहे,
सांसों की माला को,
तुझपे ही लुटाता रहे,
हर जन्म लिखी तेरे,
भजनों की नौकरी हो,
मुझे वही रोक लेना,
जब सांस आखरी हो।।5।

हर ग्यारस खाटू में,
मेरी एक हाजिरी हो,
मुझे वही रोक लेना,
जब सांस आखिरी हो,
मुझे वही रोक लेना,
जब सांस आखरी हो।।6।

खाटू श्याम जी अपने भक्तों की पुकार कभी अनसुनी नहीं करते। जो सच्चे मन से उन्हें पुकारता है, वह उनकी कृपा से सदा धन्य हो जाता है। यही कारण है कि हर भक्त की यही मनोकामना होती है कि वह बार-बार बाबा के दरबार में जाए और उनके श्रीचरणों में शीश झुकाए। बाबा के प्रेम और भक्ति का रस खाटू वाले श्याम बाबा तेरी महिमा न्यारी है, हे श्याम तेरा दीवाना आया है, अब तो आ जा खाटू के श्याम, श्याम नाम के दीवाने देखो लाखों मिलेंगे जैसे भजनों में भी भरा हुआ है। आइए इन भजनों को भी पढ़ें और बाबा श्याम के दिव्य प्रेम में डूबकर अपने जीवन को धन्य बनाएं। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment