Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

श्याम देने वाले है हम लेने वाले

श्री कृष्ण की भक्ति में डूबा हर भक्त उनके प्रेम, कृपा और करुणा का अनुभव करता है। जब हम श्रद्धा से उन्हें पुकारते हैं, तो वे सदा हमारी सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। श्याम देने वाले हैं, हम लेने वाले भजन भी इसी भाव को दर्शाता है, जहाँ भक्त अपनी विनम्रता प्रकट करते हुए भगवान श्याम से आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करता है। आइए इस भजन को पढ़ें और श्रीकृष्ण की असीम कृपा का अनुभव करें।

Shyam Dene Wale Hai Hum Lene Wale Hai

श्याम देने वाले है,
हम लेने वाले,
आज खाली हाथ नहीं जाना,
जिसे चाहिए वो हाथ उठाना,
जिसे चाहिए वो हाथ उठाना।।1।।

रोज रोज मांगने का,
झंझट ही छोड़ दो,
जिसे जितना चाहिए वो,
आज मुंह से बोल दो,
आज अच्छा मौका है,
किसने तुम्हे रोका है,
बिलकुल भी ना शर्माना,
जिसे चाहिए वो हाथ उठाना,
जिसे चाहिए वो हाथ उठाना।।2।।

लाखों भक्त लेने वाले,
दातार एक है,
पल में बदल देता,
किस्मत की रेख है,
भक्त थोड़े ज़्यादा है,
लेने का इरादा है,
सबसे पहले हाथ तुम उठाना,
जिसे चाहिए वो हाथ उठाना,
जिसे चाहिए वो हाथ उठाना।।3।।

हाथ में ना आये तो,
झोली पसार ले,
खूब लेके जाना आज,
इसके दरबार से,
झोली भर जाए गर,
काम बन जाए तो,
‘बनवारी’ रोज़ गुण गाना,
जिसे चाहिए वो हाथ उठाना,
जिसे चाहिए वो हाथ उठाना।।4।।

श्याम देने वाले है,
हम लेने वाले,
आज खाली हाथ नहीं जाना,
जिसे चाहिए वो हाथ उठाना,
जिसे चाहिए वो हाथ उठाना।।5।।

भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों पर सदैव कृपा बरसाते हैं। उनकी भक्ति से मन को शांति और जीवन को नई दिशा मिलती है। ऐसे ही भक्ति रस से ओतप्रोत श्याम मेरे के मन बस जा रे, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, राधे तेरी चाल ही निराली जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और श्रीकृष्ण के प्रेम में लीन हों। जय श्रीकृष्ण! ????????

Leave a comment