Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

पहले तुम्हे मनाये चरणों में सर झुकाये श्री गणेश वंदना

भगवान गणेश जी की पूजा सबसे पहले की जाती है क्योंकि वे सभी विघ्नों का नाश करने वाले और शुभता के दाता हैं। पहले तुम्हे मनाये चरणों में सर झुकाये भजन के माध्यम से हम गणपति बप्पा को नमन करते हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना करते हैं। यह भजन भक्तों के मन में श्रद्धा और विश्वास को और अधिक प्रबल करता है

Pahle Tumhe Manaye Charno Me Sir Jhukaye Sri

पहले तुम्हे मनाये,
चरणों में सर झुकाये,
गिरिजा के लाल आओ,
बिगड़ी मेरी बनाओ।1।

हार चढ़ाऊँ देवा,
फूल चढ़ाऊँ,
और चढ़ाऊँ मेवा,
लड्डुवन का तोहे,
भोग लगाऊँ,
संत करे तेरी सेवा।

पहले तुम्हें मनाये,
चरणों में सर झुकाये,
गिरिजा के लाल आओ,
बिगड़ी मेरी बनाओ।2।

माता तुम्हारी देवा,
पार्वती कहिये,
पिता है शंकर देवा,
रिद्धि सिद्धि संग में आओ,
आओ गजानन आओ।

पहले तुम्हें मनाये,
चरणों में सर झुकाये,
गिरिजा के लाल आओ,
बिगड़ी मेरी बनाओ।3।

हर बुधवार देवा,
पूजा तुम्हारी,
नित हम ध्यान लगाए,
प्रथम तुम्हारा,
ध्यान करे हम,
बिगड़े काज सवारों।

पहले तुम्हे मनाये,
चरणों में सर झुकाये,
गिरिजा के लाल आओ,
बिगड़ी मेरी बनाओ।4।

गणपति बप्पा की महिमा अपरंपार है, उनकी स्तुति से मन को शांति और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। पहले तुम्हे मनाये चरणों में सर झुकाये की भांति गणनायकाय गणदेवताय गणाध्यक्षाय धीमहि, गजानंद वंदन करते हैं श्री गणेश वंदना, गौरी के लाल सुनो कबसे तुझे याद करे और गौरी सूत शंकर लाल विनायक मेरी अरज सुनो जैसे भजन भी गणेश जी की महिमा का वर्णन करते हैं। इन भजनों को करें और गणपति बप्पा के आशीर्वाद से अपने जीवन को मंगलमय बनाएं।

Leave a comment